![Presidential candidate Draupadi Murmu to visit Jaipur today Presidential candidate Draupadi Murmu to visit Jaipur today](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/12/1778141--.webp)
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर दौरे पर आएंगी। होटल क्लार्क्स आमेर में भाजपा सांसदों-विधायकों, जनप्रतिनिधियों और आदिवासी समाज के नेताओ के साथ उनकी चाय पर चर्चा होगी। नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने सभी बीजेपी सांसदों और विधायकों से 12 जुलाई को मुर्मू के आने से पहले जयपुर पहुंचने के लिए कहा है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए राजस्थान में भाजपा ने उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को इलेक्शन एजेंट बनाया है। द्रौपदी मुर्मू 12 जुलाई को जयपुर में दोपहर 3 बजे भाजपा विधायक और सांसदों से मुलाकात कर वोट की अपील करेंगी। 11 जुलाई को विपक्ष के रास्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने जयपुर में समर्थन मांगा था। मीडिया से बात करते हुए कहा यशवंत सिन्हा ने कहा कि देश को खामोश राष्ट्रपति नहीं चाहिए।