राजस्थान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारिया तेज, विभिन्न टोलियों का गठन
Gulabi Jagat
13 Jan 2026 11:33 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाड़ा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले आगामी विराट हिंदू सम्मेलन की पूर्व तैयारी को लेकर नगर क्रमांक 3 (संजय नगर बस्ती) की एक विशाल बैठक संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। बैठक में क्षेत्र के सत्यनारायण ओझा को सर्वसम्मति से नगर क्रमांक 3 संजय नगर बस्ती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष, संरक्षक और कार्यक्रम समिति के सदस्यों का भी चयन किया गया, जो कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे। सम्मेलन की सफलता के लिए तय किया गया कि प्रत्येक सनातनी परिवार तक व्यक्तिगत रूप से पहुँच बनाई जाएगी। इसके लिए पीले चावल वितरित कर हर परिवार को इस विराट आयोजन में सम्मिलित होने का भावपूर्ण निमंत्रण दिया जाएगा। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन के लिए अलग-अलग टोलियों का निर्माण कर उनके प्रभारियों की घोषणा की गई। जिसमें मुख्य रूप से धन संग्रह टोली, वरिष्ठ जन सम्मान टोली, प्रतिभा सम्मान टोली, पारंपरिक सांस्कृतिक टोली, साज-सजावट एवं प्रभात फेरी टोली, शामिल हैं। बैठक में बैठक में नगर संयोजक कैलाश सुथार, सह संयोजक कैलाश गौड़, कार्यक्रम संयोजक खुशबू शुक्ला सहित प्रहलाद गर्ग, रामस्वरूप गर्ग, केवल सुराणा, सम्पत शर्मा, गणपत शर्मा, प्रहलाद त्रिपाठी, ललित व्यास, धीरज अग्रवाल, रामपाल मंत्री, हिमांशु शुक्ला, सागर पाण्डे, किशन लोहार, रमेश भट्ट, रामगोपाल वैष्णव, नितेश अजमेरा, हरदेव कुमावत, कपिल सुथार, भवानी शंकर वैष्णव, पुष्कर सेन, रघुनाथ सोनी, भगवान सिंह, किशन सेन, महेंद्र कुमावत एवं बड़ी संख्या में महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा किए और संकल्प लिया कि शताब्दी वर्ष का यह सम्मेलन क्षेत्र में हिंदू गौरव और एकता का प्रतीक बनेगा।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारBhilwaraभीलवाड़ाराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Next Story





