राजस्थान
Pratishtha Thakur बोले- बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए उन्हें सरकारी स्कूलों में ही प्रवेश दिलाए
Gulabi Jagat
14 July 2024 10:35 PM IST
x
Bhilwara भीलवाड़ा: जिले से अलग होकर हाल मे नवगठित शाहपुरा जिले के बनेडा उपखंड स्थिति मेघरास गांव मे मेघावी विद्यार्थियों का विजय जुलूस निकल गया और प्रिंसिपल व शिक्षकों का सम्मान कर प्रवेशोत्सव मनाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेघरास की प्रिंसिपल प्रतिष्ठा ठाकुर ने बताया कि विद्यालय का 10वीं और 12वीं बोर्ड में 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूल के छात्र और छात्राओं का आज विद्यालय परिवार और ग्रामीणों द्वारा विजय जुलूस निकाला गया जो गांव के मुख्य-मुख्य बाजारों से होकर गुजरा। विजय जुलूस में आगे आगे डीजे बज रहा था और पीछे-पीछे होनहार छात्र-छात्राएं तथा विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण चल रहे थे। विजय जुलूस जहां-जहां से गुजर रहा था वहां वहां ग्रामीणों द्वारा होनहार विद्यार्थियों और विद्यालय परिवार का सम्मान और स्वागत कर रहे थे। विजय जुलूस स्कूल पहुंच कर समापन समारोह में बदल गया जहां पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा बोर्ड परीक्षा मे गांव के और स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्कूल की प्रिंसिपल प्रतिष्ठा ठाकुर और विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सम्मान किया तथा नए शैक्षणिक सत्र का प्रवेशोत्सव भी मनाया गया।
प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय की प्रिंसिपल प्रतिष्ठा ठाकुर ने सभी ग्रामीणों से आवाहन किया कि वह अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए उन्हें शिक्षा ग्रहण कराएं और शिक्षा के लिए सरकारी स्कूलों में ही प्रवेश दिलाए। सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में निशुल्क यूनिफॉर्म, पोषाहार, निशुल्क किताबें, बालिकाओं को निशुल्क साइकिले, होनहार विद्यार्थियों को निःशुल्क टैबलेट, गार्गी पुरस्कार में छात्रों को पुरस्कार सहित विभिन्न लाभकारी योजनाएं चला रखी है और सरकारी विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षक कार्य संपादित करते हैं जबकि प्राइवेट स्कूलों में अप्रशिक्षित शिक्षक शिक्षण कार्य कराते हैं तथा प्राइवेट स्कूलों में इस तरह की कोई भी सुविधा नहीं मिलती है इसलिए इन सभी को ध्यान में रखकर अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों में प्रवेश कराएं। कार्यक्रम में कक्षा 12 से मोहम्मद आरिफ प्रथम स्थान द्वितीय स्थान पर अंकित शर्मा तृतीय स्थान पर नेहा बानो रहे तथा कक्षा 10 में दिनेश तेली 90.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान पर प्रतिभा शर्मा व तृतीय स्थान पर शिव शंकर बलाई रहे। मेघरास सरपंच सावंरमल सेन, बबलू तेली, पवन नाथ, वार्ड पांच सदस्य शंकर जाट, पूर्व सरपंच कैलाश चंद बलाई, जगदीश चंद्र बलाई, चांदमल जाट विनोद आदि उपस्थित थे।
Tagsसरकारीस्कूलप्रतिष्ठा ठाकुरgovernment school prestige thakurजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





