राजस्थान
Pratapgarh: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
Tara Tandi
24 Feb 2025 6:43 PM IST

x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। बैठक में पोषण ट्रैकर, सेम व मेम बच्चें, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पालनहार योजना, कन्यादान योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, राजीविका की महिलाओं के प्रशिक्षण, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, मनरेगा और जिला प्रशासन के नवाचार बाबूल की बिटिया, मिशन नवदुर्गा की प्रगति एवं अन्य योजनाओं व विकास कार्यो के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही बैठक में राजीविका के अधिकारियों के साथ चर्चा करके जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि माण्डना कला को लेकर आरएसएलडीसी के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र को दिलाना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला स्तरीय कौशल विकास समिति और जिला स्तरीय कौशल समिति के कार्यो पर भी चर्चा की गई, जिसमें जिला कौशल समन्वयक ललित कुमार चौधरी ने विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं जिले मंे स्थापित संस्थाओ की जानकारी के साथ ही जिले में चलने वाले प्रशिक्षण जैसे की वेयरहाउस सुपर्वाइजर, संगीत, टेलरिंग, हेल्थ केयर आदि के बारे मंे बताया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीवराज मीणा, नगर परिषद आयुक्त ललित राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. टीआर आमेटा, महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक नेहा माथुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsPratapgarh जिला कलेक्टरअध्यक्षता साप्ताहिकसमीक्षा बैठक आयोजितPratapgarh District Collectorpresided over weekly review meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





