राजस्थान

Pratapgarh: फार्मर रजिस्ट्री शिविर के तृतीय सप्ताह में विभिन्न ग्राम पंचायत में आयोजित होंगे शिविर

Tara Tandi
17 Feb 2025 4:51 PM IST
Pratapgarh: फार्मर रजिस्ट्री शिविर के तृतीय सप्ताह में विभिन्न ग्राम पंचायत में आयोजित होंगे शिविर
x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़ तहसीलदार ने बताया कि एग्री स्टेक कैम्प 17 से 22 फरवरी तक प्रतापगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत ग्यासपुर, घोटारसी, अचलपुर व खेड़ा में आयोजित होंगे व 24 फरवरी से 01 मार्च तक ग्राम पंचायत धमोत्तर, गादोला, बारावरदा, पानमोड़ी, अवलेश्वर व कुणी में आयोजित होंगे।
इसी तरह से उपखण्ड छोटीसादड़ी में 17 फरवरी से 19 फरवरी तक ग्राम पंचायत गणेशपुरा, 20 फरवरी से 22 फरवरी तक अम्बावली, 24 फरवरी से 26 फरवरी तक कालाकोट, साटोला, बरखेड़ा व 27 फरवरी से 01 मार्च तक सियाखेड़ी, करणपुर कला एवं रंभावली में शिविर आयोजित होंगे।
इसी तरह से 17 फरवरी से 19 फरवरी तक तहसील पीपलखूंट के ग्राम पंचायत सागबारी एवं तहसील अरनोद में ग्राम पंचायत अरनोद, 20 फरवरी से 22 फरवरी तक तहसील पीपलखूंट की केलामेला एवं अरनोद के कोदिनेरा, 24 फरवरी से 26 फरवरी तक तहसील पीपलखूंट के कालीघाटी, परथीपुरा, रोहणिया एवं अरनोद के मोवाई, अचनारा व हिंगलाट, 27 फरवरी से 01 मार्च तक तहसील पीपलखूंट के टामटिया, पिपलदा व नालपाड़ा में एवं अरनोद की ग्राम पंचायत नौंगावा, नागदी व चूपना में शिविर आयोजित होंगे।
इसी क्रम में दलोट तहसील में 17 से 19 फरवरी तक ग्राम पंचायत सालमगढ़, 20 से 22 फरवरी तक निनोर, 24 से 26 फरवरी तक ग्राम पंचायत भचुण्डला, चन्देरा व जिरावता, 27 फरवरी से 01 मार्च तक लुहारखाली, बड़ीसाखथली व चौखली पीपली में शिविर आयोजित होंगे।
सुहागपुरा उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि सुहागपुरा तहसील में 17 से 19 फरवरी तक ग्राम पंचायत सुहागपुरा, 20 से 22 फरवरी तक कचौटिया, 24 से 26 फरवरी तक वीरपुर, मोटामायंगा व पाडलिया एवं 27 फरवरी से 01 मार्च तक बानघाटी व मोटाधामनिया में शिविर आयोजित होंगे।
उपखण्ड अधिकारी धरियावद ने बताया कि धरियावद उपखण्ड में 17 फरवरी से 19 फरवरी तक ग्राम पंचायत पीपलिया व 20 से 22 फरवरी तक ग्राम पंचायत लोदिया में शिविर आयोजित होंगे।
Next Story