राजस्थान
Pratapgarh: जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान
Tara Tandi
9 Jun 2025 7:52 PM IST

x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने निर्देश दिए कि पौधारोपण हेतु मानसून पूर्व आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाए, सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी से करें।
जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर सभी विभागीय अधिकारियों से सरकार की योजनाओं, संपर्क पोर्टल, विकास कार्यों और बजट घोषणाओं के बारे में चर्चा की। बैठक में मौसमी बीमारियों, एंटी लार्वा गतिविधियों, जल नमूनीकरण, पीएम आयुष्मान हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, कुसुम योजना घटक ए, मानसून पूर्व मरम्मत कार्य, पंच गौरव सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुईं।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने कहा कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों की पालना सुनिश्चित की जाएं। सभी कार्यों को विहित समय में किया जाएं, किसी भी कार्य में अनावश्यक देरी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पोर्टल पर डाटा को नियमानुसार अद्यतन करें। सम्पर्क पोर्टल के सभी प्रकरणों को नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित किया जाए।
उप वन संरक्षण हरिकिशन सारस्वत ने हरियालो राजस्थान के मद्देनजर सभी अधिकारियों से पौधारोपण के लिए मानसून पूर्व गड्ढे खोदने को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गड्ढे मानकों के अनुरूप खोदे जाए। यदि किसी भी प्रकार की परेशानी आए तो वन विभाग सदैव सहायता करने के लिए तत्पर है। उन्होंने पौधारोपण हेतु आवश्यक बिंदुओं से सभी को अवगत करवाया।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पर्वत सिंह चुंडावत, पीएमओ धीरज सेन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. टी आर आमेटा, टी ओ जितेंद्र मीणा सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
TagsPratapgarh जिला कलेक्टरसाप्ताहिक समीक्षा बैठकवंदे गंगा जल संरक्षणजन अभियानPratapgarh District CollectorWeekly Review MeetingVande Ganga Water ConservationPublic Campaignजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





