
x
Pratapgarh प्रतापगढ़। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभागवार विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना, राइजिंग राजस्थान सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रता अनुसार हर जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करें अधिकारी।
*गर्मी व लू से बचाव को लेकर दिए निर्देश*
गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने लू व तापघात से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों व विद्यालयों में पेयजल, बिजली तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, प्राथमिकता से स्वास्थ्य, बिजली और पानी की आपूर्ति संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए ताकि किसी भी स्थान पर परेशानी की स्थिति उत्पन्न न हो।
बैठक में कृषि कनेक्शन, खराब हैंडपंप, पोषण ट्रैकर व सेम, मेम और एनीमिक महिलाओं पर भी चर्चा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि सेम, मेम और एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाई जाएं।
*बजट घोषणाओं व जनसुनवाई प्रकरणों की हुई समीक्षा*
उन्होंने बजट घोषणा के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक उन्हें पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही, जनसुनवाई प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग अपने कार्यालयों में निर्देशानुसार आवश्यक रजिस्टर मेंटेन करें, ताकि प्रत्येक परिवेदना का रिकॉर्ड हो और सतत मॉनिटरिंग संभव हो सके। उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने उपखंड कार्यालयों की नियमित मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक स्तर पर निर्देशों की पालना हो।
*समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान हो प्राथमिकता*
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी प्रकरण का निस्तारण नियमानुसार आपके स्तर पर संभव नहीं है, तो इसकी जानकारी परिवादी को दी जाए। समस्याओं का केवल औपचारिक समाधान नहीं बल्कि संतोषजनक और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति को बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक स्तर पर दिए गए निर्देशों की पूर्ण पालना हो।
*संपर्क पोर्टल की समीक्षा*
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर विजयेश कुमार पंड्या ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण त्वरित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्वत सिंह, जिला सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग के एसीपी अभिषेक मीणा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsPratapgarh जिला कलेक्टरसाप्ताहिक समीक्षा बैठकPratapgarh District CollectorWeekly Review Meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





