राजस्थान
Pratapgarh: जिला कलेक्टर ने अभियान संचालन में सुधार और अधिक लाभ के लिए दिए निर्देश
Tara Tandi
8 Sept 2025 6:01 PM IST

x
Pratapgarh प्रतापगढ़। जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं और फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
बैठक में मौसमी बीमारियों, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, पीएम सूर्य घर योजना, बिजली आपूर्ति, सड़क मरम्मत, पेयजल आपूर्ति सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने सड़क कार्यों के बारे में समीक्षा करते हुए सभी एजेंसियों को कार्यों हेतु सड़क खोदने से पूर्व नियमानुसार एनओसी लेने को कहा ताकि आमजन को परेशानी न हो।
जिला कलक्टर ने आगामी गांव चलो और शहर चलो अभियान के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि जनभागीदारी से अभियान को सफल बनाए। यह सुनिश्चित करें कि सभी अधिकारी और कार्मिक आवंटित कार्यों को जिम्मेदारी से करें। उन्होंने अन्य विभागों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविरों में आमजन को लाभान्वित करने वाली अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएं और उन्हें योजनाओं की जानकारी भी दी जाए।
उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचे और लक्ष्यों को पूरा करते हुए रैंक बेहतर की जाए।
जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि यह सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है, इस पर फोकस किया जाए।
बैठक में संपर्क पोर्टल के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने कहा कि सभी विभाग अपने और अपने अधीनस्थ कार्यालयों में संपर्क पोर्टल की नियमित समीक्षा करें और समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर विजयेश कुमार पंड्या, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद पर्वतसिंह चुंडावत, डीएसओ रामचंद्र शेरावत, नगर परिषद आयुक्त जितेंद्र मीणा, जिला उद्योग अधिकारी मंजू माली, पीएमओ डॉ. आलोक यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-------------
मिशन शक्ति योजना संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमन
दस दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान आयोजित
प्रतापगढ़ । महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं निदेशालय महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार मिशन शक्ति योजना संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमन के तहत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान अन्तर्गत दिनांक 08.09.2025 को जिला स्तर पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
महिला अधिकारिता विभाग कि सहायक निदेशक नेहा माथुर ने बताया की मिशन शक्ति योजना संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमन के तहत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दिनांक 8.09.2025 को कार्यक्रम में विभागधीन संचालित सभी केन्द्रों यथा पन्नाधाय सुरक्षा एंव सम्मान केन्द्र, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, सखी वन स्टॉप सेंटर DHEW के परामार्शदाताओं के साथ संवाद कार्यक्रम, दिनांक 09.09.2025 को साथिनों की क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन, दिनांक 10.09.2025 को ब्लॉक एवं जिला स्तर पर बालिकाओं का शैक्षणिक भ्रमण दिनांक 11.09.2025 को स्काउट एवं गाईड के बालक बालिकाओं के साथ गुडटच- बेडटच एवं विभिन्न कानूनों की जानकारी पर कार्यषाला का आयोजन दिनांक 12.09.2025 को ग्राम पंचायत स्तर पर साथिनों द्वारा रैली, शपथ, विशेष जाजम बैठक, आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन प्रस्तावित है।
इस क्रम में दिनांक 08.09.2025 को पन्नाधाय सुरक्षा एंव सम्मान केन्द्र, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र, सखी वन स्टॉप सेंटर DHEW के परामर्शदाताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति (DHEW), पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र एवं वन स्टॉप सेन्टर के परामर्शदाताओं से विभागीय योजनाओं की प्रगति संबंधी जानकारी ली जाकर आवष्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। संवाद कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के परामर्शदाताओं से प्राप्त एवं निस्तारित प्रकरणों के बारे में चर्चा की गयी। पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र के परामर्शदाताओं से करियर काउन्सलिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। इस अवसर पर सभी केन्द्रों के परामर्शदाता, सुपरवाइजर त्रिलोक राज सिंह सिसोदिया, सीमा कुंवर चारण, दीपशीखा बिलवाल, अपूर्वा सिंह राठौैड़, धापू मीणा ,सपना तैली, व वरिष्ठ सहायक अनिल मेहता उपस्थित रहे।
प्रतापगढ़ : सोमवार को प्रतापगढ़ जिले में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया जिसमें प्रतापगढ़ जिले के जिला साक्षरता अधिकारी भेरूलाल मीणा द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की और मुख्य अतिथि महेश कुमार शर्मा द्वारा की गई ।
कार्यक्रम में सभी ब्लाॅक प्रभारी एवं ब्लाॅक समन्वयक एवं साक्षरता शिक्षक असाक्षर स्वयं सेवक जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारीगण ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भेरूलाल मीणा द्वारा सभी असाक्षरों को लोक शिक्षा केन्द्र पर अधिक से अधिक जोड़कर आखर ज्ञान करवाकर साक्षर बनाने का कहा गया । श्री शर्मा द्वारा कहा गया कि सभी असाक्षरों की परीक्षा 21 सितम्बर 2025 को आयोजित करवाई जा रही है अत इस परीक्षा में सभी असाक्षरों को भाग लेकर प्राथमिक शिक्षा का प्रमाण पत्र प्राप्त करें ।
कार्यक्रम का संचालन चन्द्र प्रकाश मीणा द्वारा किया गया ।
TagsPratapgarh जिला कलेक्टरअभियान संचालनसुधार अधिक लाभदिए निर्देशPratapgarh District Collectorcampaign operationimprovementmore benefitsgave instructionsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





