राजस्थान
Pratapgarh: समीक्षा बैठक में जिले के युवाओं बढ़ रही आत्महत्या की घटनाओं पर चर्चा
Tara Tandi
25 Nov 2024 5:25 PM IST

x
Pratapgarh प्रतापगढ़ । जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया की अध्यक्षता में सोमवार को मिनी सचिवालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने मौसमी बीमारियों के संक्रमण व रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे विभिन्न प्रयासों पर चर्चा की।
जिला कलक्टर डॉ. राजोरिया ने जल जीवन मिशन के लक्ष्यों कि पूर्ति के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वह आपस में समन्वय बनाकर जिले के गांवों में जल व बिजली की निरन्तर आपूर्ति किया जाना सुनिश्चित करने के लिए सभी लंबित आवेदनों को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क के पेचवर्क, मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर ने शहर में जगह-जगह पर बिना अनुमति के लगाए गए बैनर, र्बोड व होर्डिग्स पर भारी नाराजगी जताते हुए ऐसे सभी होर्डिग्स को तुरन्त हटाने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने इस संदर्भ में नियमों की उल्लघन करने वाले व्यक्तियों पर भारी जुर्माना लगाने को कहा। डॉ. राजोरिया ने शहर में कचरे के सही प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों को हाल ही में हुई जिला विकास मसन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में दिए गए सभी बिन्दुओं की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में युवाओं व अन्य वर्गो में बढ़ रही आत्म हत्या की घटनाओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। इस संदर्भ में प्रतापगढ़ जिले में आत्म हत्या की दरों में वृद्धी होने पर भारी चिंता जताई गई तथा विद्यार्थियों और युवाओं में बढ़ रहे डिप्रेशन और उनकी मानसीक स्थिति बेहतर बनाने के लिए समयवार काउंसलिंग पर विशेष रूप से चर्चा हुई। जिला कलक्टर ने इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग, कृर्षि विभाग एवं शिक्षा विभाग को आपस में समन्वय बनाकर शीघ्र ही एक कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने दिसम्बर के मध्य में वर्तमान राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के संबंध में जिले में किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तर व जिला स्तर पर प्रदर्शनी, लोक जागरूकता अभियान एवं अन्य विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर ने 26 नवम्बर, मंगलवार को देश के 75वें संविधान दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर सभी को बधाई दी और कहा कि संविधान दिवस जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम मनाते हुए आयोजित किया जाएगा।
बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परसाराम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वीडी मीणा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
-----------------
पंचायत समिति प्रतापगढ़ में समीक्षात्मक बैठक आयोजित
प्रतापगढ़, 25 नवंबर। पंचायत समिति प्रतापगढ़ के सभागार में सोमवार को अधीनस्थ 35 ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में स्वामित्व योजना के मैप 1.0 एवं प्रोपर्टी पार्सल वितरण की प्रगति, पहचान पोर्टल पर जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन के लम्बित आवेदनों/ई-सिग्नेचर से वंचित प्रमाण पत्रों की प्रगति पर चर्चा, जनआधार योजना, PM आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत अपूर्ण आवासों को पूर्ण कराने एवं अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई एवं लक्ष्योन्मुख कार्य हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर पंचायत समिति, प्रतापगढ़ के विकास अधिकारी मामराज मीणा, प्रगति प्रसार अधिकारी दिनेश कुमार वर्मा, सांख्यिकी निरीक्षक यशवंत मीणा, पंचायत समिति स्टाफ एवं सभी 35 ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------
विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित
प्रतापगढ़ : 25 नवंबर : सभी विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण कल 26 नवंबर 2024 को निम्नानुसार 33 के. वी. फीडर्स की विद्युत आपूर्ति बंद रखना प्रस्तावित है :-
TagsPratapgarh समीक्षा बैठकजिले युवाओं बढ़आत्महत्या घटना चर्चाPratapgarh review meetingdistrict youth increasesuicide incident discussedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





