राजस्थान
पोड़ावना ग्रुप ने निकाली श्रीचारभुजा नाथ की शोभायात्रा, ठाकुरजी को करवाया Jal Vihar
Gulabi Jagat
3 Sept 2025 10:56 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाड़ा। शहर के चारभुजा नाथ बड़ा मंदिर पोड़ावना ग्रुप द्वारा जलझुलनी एकादशी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर जी को जल विहार कराया गया। ग्रुप के गोपाल लाल सोमानी ने बताया की शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ भक्तो के संग नाचते गाते हुए बगीची में पहुंची। जहां दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान मंदिर के आस पास जमा श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारे लगाते हुए माहौल को गुंजायमान कर दिया। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। उसके पश्चात भक्तोें द्वारा ठाकुर जी को जल विहार कराया गया। जहां बडा मंदिर के पुजारी विकास पाराशर ने पूजा-अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद महाआरती हई। उसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। अंत मे ठाकुरजी वापस आकर मंदिर में विराजमान हुए। आयोजन को सफल बनाने मे ग्रुप के शिव राठी, गोपाल लाल सोमानी, पवन मालीवाल, प्रहलाद भदादा, कैलाश बाहेती, सत्यनारायण तोतला, छीतरमल बाहेती, रामसहाय लढ़ा, महेश कचोलिया, राकेश सोमाणी, भंवर वैष्णव, भंवर शर्मा, निर्मल सोनी, विनोद शर्मा, कैलाश लढ़ा, राधा सोमाणी, संध्या काबरा, रूकमा कसारा, सरोज, हरि प्रकाश, लक्ष्मण कसारा, शिव बिरला, गौरव कसारा, सुरेश नागोरी, विवेक पटवारी, आदित्य मालीवाल, सरोज कचोलिया सहित कई श्रृद्वालओ का विशेष सहयोग रहा।
Tagsपोड़ावना ग्रुपश्रीचारभुजा नाथशोभायात्राठाकुरजीJal Viharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारराधा सोमाणीसंध्या काबरारूकमा कसारासरोजहरि प्रकाशलक्ष्मण कसाराशिव बिरलागौरव कसारासुरेश नागोरीविवेक पटवारीआदित्य मालीवाल
Next Story





