राजस्थान

वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, दर्शकों में दिखा उत्साह

Gulabi Jagat
10 Jun 2026 8:38 PM IST
वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, दर्शकों में दिखा उत्साह
x

Bhilwara: श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा एवं आरकेआरसी व्यास नगर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महेश नवमी महोत्सव के अंतर्गत वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के सटीक निशाने, तेज़ प्रतिक्रियाओं और खेल कौशल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। आयोजन में कृष्ण गोपाल सोडाणी, कमलेश लाठी, रामपाल असावा, मुकेश बहेड़िया, अनूप समदानी, रूपलाल गगरानी, प्रशांत समदानी, पंकज समदानी, दिलीप कोगटा, नरेंद्र डाड, दिनेश राठी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों और जयकारों से मैदान का माहौल उत्साहपूर्ण बनाए रखा। प्रातः कालीन सत्र में वॉलीबॉल के सेमीफाइनल के मैच आरकेआरसी पंचमुखी वर्सेस पथिक नगर टाइटन के बीच खेला गया है जिसमें आरकेआरसी पंचमुखी विजेता रही। तथा द्वितिय मेच शास्त्री नगर वर्सेस पुराना शहर के बीच में हुआ जिसमें शास्त्री नगर टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

Next Story