राजस्थान
आर सी व्यास कॉलोनी सेक्टर 9 में धूमधाम से मनाया गया फाग उत्सव
Gulabi Jagat
8 April 2024 10:32 PM IST

x
भीलवाडा। शहर के आर सी व्यास कॉलोनी के सेक्टर 9 में फाग उत्सव के साथ होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन लक्ष्मी गार्डन में आयोजित किया गया। दीपक तुर्किया और प्रदीप चैधरी ने बताया की होली का त्योहार ऐसा त्योहार है, जिसमें हर कोई खुश होता है, आनंद मस्ती और उल्लास से परिपूर्ण रहता है। इस अवसर पर सभी ने प्रार्थना कर एक दूसरे को गले लगाकर होली की बधाईयां दी। होली स्नेह मिलन में भजन गायक राघव दाधीच के द्वारा बहुत ही अद्भुत भजनों की प्रस्तुत दी गई और कॉलोनी वासियों के द्वारा ठाकुर जी के समक्ष महिलाओं द्वारा फाग नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर राम दयाल जाट, सुशील बिड़ला, महेश बंग, मुकुट बिहारी मुंदड़ा, राम पाल असावा, रमेश सोडाणी, सुबोध शर्मा, सुरेश नौलखा, शंभू मुंदड़ा, डी आर यादव सहित कई कॉलोनी वासी उपस्थित थे।
Tagsआर सी व्यास कॉलोनी सेक्टर 9धूमधामफाग उत्सवR C Vyas Colony Sector 9DhumdhamPhag Utsavजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





