राजस्थान

जयपुर शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान, निगम प्रशासन गहरी नींद में

Admin Delhi 1
4 Oct 2022 8:52 AM GMT
जयपुर शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान, निगम प्रशासन गहरी नींद में
x

जयपुर न्यूज़: शहर में इन दिनों आवारा श्वानों का आतंक मचा हुआ है। कई बड़े हादसे होने के बाद भी निगम प्रशासन इन्हें नहीं पकड़ता है। आवारा श्वानों ने मालवीय नगर में एक वृद्ध व्यक्ति को अपना निशाना बनाया, लेकिन उसने किसी तरह भाग कर स्व्यं को बचाया। इस दौरान वह सड़क पर गिर गए, जिससे उन्हें चोट भी लगी। मालवीय नगर के सेक्टर-7 निवासी राजेश सेठ (72) कहीं जा रहे थे। तभी उनके पीछे आवारा श्वान भागने लगे तो राजेश भी अपनी जान बचाकर भागने लगे, लेकिन ठोकर खाकर गिर गए, जिससे उसके पैर में चोट लगी। स्थानीय निवासियों ने बताया कि मालवीय नगर के सेक्टर-7 में आवारा कुत्तों का आतंक है। इस कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों ने निगम प्रशासन ने इन्हें पकड़ने की मांग की है।

दो बार टेंडर फेल, तीसरी बार तैयारी: निगम प्रशासन ने आवारा श्वान व सूअर पकड़ने के लिए दो बार टेंडर किए। इसमें एक बार तो किसी फर्म ने भाग नहीं लिया और दूसरी बार रेट अधिक होने की वजह से कैंसिल हो गया। अब तीसरी बार टेंडर किए जाएंगे। निगम के पास श्वान व सूअर पकड़ने के लिए अभी एक ही वाहन उपलब्ध है।

मेरे पास आवारा श्वानों का वीडियो बनाकर स्थानीय लोगों ने भेजा था, जिसे मैने निगम प्रशासन को भेज दिया। इसके बाद निगम ने क्या कारवाई की, मुझे पता नही।

- रामप्रसाद शर्मा, स्थानीय पार्षद:

मालवीय नगर में आवारा श्वानों के पीछे भागने से एक व्यक्ति गिर गया। आवारा श्वानों को पकड़ने के लिए निगम की टीम को मौके पर भेजा है।

- हेमाराम चौधरी, उपायुक्त पशु प्रबंधन

Next Story