राजस्थान

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दामों से लोगो को नहीं मिली राहत, जानें आज के भाव

Sarita
21 Aug 2022 10:09 AM IST
People did not get relief from the prices of petrol and diesel in Rajasthan, know todays prices
x

फाइल फोटो 

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दामों से आज भी लोगों को राहत नहीं मिली है। रेट जस के तस है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दामों से आज भी लोगों को राहत नहीं मिली है। रेट जस के तस है। दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। रविवार को तेल कंपनियों ने ताजा रेट जारी कर दिए। राजस्थान के प्रमुख शहरों में दाम स्थिर बने हुए है। जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपए और डीजल 93.72 रुपए प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। अजमेर में पेट्रोल 108.43 रुपए और डीजल 93.67 रुपए, अलवर में पेट्रोल 109.71 रुपए और डीजल 94.81 रुपए, बीकानेर में पेट्रोल 110.72 रुपए और डीजल 95.75 रुपए, गंगानगर में पेट्रोल 113.65 रुपए और डीजल 98.39 रुपए, जैसलमेर में पेट्रोल 110.71 रुपए और डीजल 95.74 रुपए, जोधपुर में पेट्रोल 109.34 रुपए और डीजल 94.51 रुपए, कोटा में पेट्रोल 108.19 रुपए और डीजल 93.45 रुपए और उदयपुर में पेट्रोल 109.27 रुपए और डीजल 94.44 रुपए लीटर मिल रहा है।

दामों में कोई बदलाव नहीं
क्रूड ऑयल में नरमी का असर इसमें झलक रहा है। तेल कंपनियों की तरफ से जारी ताजा रेट के मुताबिक पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस तरह देश के लोगों को आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट पर कोई राहत नहीं मिली है। कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये के पार ही बिक रहा है। गौरतलब है कि बीते 22 मई के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है और तेल के दाम स्थिर हैं।
प्रतिदिन अपडेट होती है कीमत
उल्लेखनीय है कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
Next Story