राजस्थान

पार्क में जमा कचरे के ढेर से लोग हो रहे परेशान, नालियों की सफाई भी नहीं हो रही

Admin Delhi 1
19 Dec 2022 12:48 PM GMT
पार्क में जमा कचरे के ढेर से लोग हो रहे परेशान, नालियों की सफाई भी नहीं हो रही
x

रावतभाटा: नगर के वार्ड आठ के वार्डवासी पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में जमा कचरे से खासे परेशान हो रहे हंै। इस वार्ड की नालियों में सफाई नहीं होने से पानी की निकासी नहीं हो रही है। जिसके कारण कीचड़ एक जगह जमा हो गया है। नालियों में कचरा और गंदगी भरने की वजह से मकानों में सीलन आ गई है। जिससे लोगों के घरों की बुनियादें कमजोर होती जा रही है। पार्कों में सुअरों का मरना आम हो गया। कचरे और मरे जानवरों की बदबू से वार्ड वासियों का जीना दूभर हो गया है। ऐसे में स्मैकचियों और शराबियों का शाम पड़ते ही पार्कों में जमावड़ा शुरू हो जाता है। जिससे वार्ड की महिलाएं भयभीत हैं। घर से बाहर निकलने में उन्हें डर लगता है।

वार्ड पार्षद प्रेरणा जैन ने बताया कि हमने कई बार अधिशासी अधिकारी और चेयरमैन को इस बारे में अवगत कराया। हमारे वार्ड में सुअरों का मरना आम बात हो गई है। 15 से 20 सुअर विगत 2 महीने के अंतराल में मर चुके हैं। जिन की बदबू से वार्ड वासियों का जीना दूभर हो गया। जगह-जगह पार्क में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। नालियों की सफाई नहीं हो रही। आए दिन वार्डवासियों की बाते सुनाते है। नालियों में पानी की निकासी नहीं होने की वजह से वार्डवासियों के घरों में सीम आरही है। जिससे वार्डवासी खासे परेशान है। स्मैकचियों और शराबियो का आतंक भी है। शाम पड़ते ही पार्क में आकर बैठना शुरू हो जाते हैं कई बार वार्ड वासियों ने इनको भगाया लेकिन यह वार्ड वासियों को बुरा भला कहने लग जाता है। इनसे भी बड़ा भय है। वार्ड में नहर के किनारे एक डीपी उतार रखी है जहां पर तार खुले हुए हैं। बड़ा हादसा होने का भी खतरा बना रहता है कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों को भी अवगत करा दिया। कभी भी बड़ा हादसा होने का अंदेशा बना रहता है।

हमारे वार्ड की समस्या से पार्षद को अवगत कराया। लेकिन हमारे घर के सामने पार्क की सफाई नहीं हो रही है। बदबू भी इतनी बुरी आती है कि हमारा जीना दूभर हो रहा है। लाइट भी पर्याप्त नहीं है। पार्क में शराबियों, स्मैकचियों से भी हम परेशान है।

-राधाबाई मीणा, वार्डवासी

हमारे वार्ड में नालियों की सफाई समय पर नहीं होने की वजह नालियों में कचरा भर जाता है। अब तो नालिया पूरी तरह जाम हैं। हमारे मकानों में सीम तक आ गयी। कई बार पार्षद को कहा लेकिन नालियों की सफाई के नाम पर अनदेखी है।

-बबिता बागड़ी, वार्डवासी

वार्ड में सफाई की समस्या बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। हमारी नालियों में कचरा भरा हुआ है और हमारे मकान के सामने पार्क बना हुआ है। जिसके अंदर स्मैकचियों और शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। महिलाएं काफी परेशान है। रात के समय अब बाहर निकलने में डर लगता है। कई बार हमने पार्षद को अवगत कराया। लेकिन समस्या जस की तस है।

-कृष्णा बागड़ी, वार्डवासी

मेरे वार्ड में पार्क में कचरा फेंकने से डंपिंग यार्ड बना हुआ है जिससे बदबू आना शुरू हो गई हमारा जीना दुभर हो रहा है। आवारा जानवरों का आए दिन यहां मरना हमारे लिए दुश्वरी कर रहा है बदबू इतनी बुरी आती है। कहना मुश्किल है। पार्षद को भी कई बार बता दिया बीमारियों बड़ने का खतरा बना रहता है।

-रेखा सेन, वार्डवासी

कोटा बेरियल से डेम रोड की मुख्य सड़क नहर के किनारे मेन रोड पर ही लगी डीपी जिस पर खुले तार झूलते हुए है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वार्ड में लाइट भी पर्याप्त नहीं है।

-प्रेरणा जैन, वार्ड पार्षद

Next Story