राजस्थान

Bhilwara में गोगामेड़ी के संघर्ष और समाज सेवा को किया नमन, श्रद्धा और संकल्प के साथ केक काटकर दी श्रद्धांजलि

Gulabi Jagat
13 July 2026 7:23 PM IST
Bhilwara में गोगामेड़ी के संघर्ष और समाज सेवा को किया नमन, श्रद्धा और संकल्प के साथ केक काटकर दी श्रद्धांजलि
x

Bhilwara, भीलवाड़ा । श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा सनातन रक्षक स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयंती जिलेभर में श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति किए गए योगदान का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज और सनातन संस्कृति की सेवा के संकल्प लिया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश सचिव महिपाल सिंह केलवाद ने बताया कि भीलवाड़ा जिला इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धनराज सिंह अमर्तिया ने केक काटकर स्वर्गीय गोगामेड़ी का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धनराज सिंह अमर्तिया ने कहा कि स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने समाज, राष्ट्र और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके संघर्ष, साहस और समाजहित में किए गए कार्य सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि गोगामेड़ी केवल एक संगठन के नेता नहीं थे, बल्कि समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और अधिकारों की बुलंद आवाज थे। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज में एकता, भाईचारा और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता पर भी चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर हेमेंद्र सिंह काछोला, अवतार सिंह कोयल, वीरेंद्र सिंह गुलगांव, दशरथ सिंह बिलिया, राजेंद्र सिंह गुर्जरवाड़ा, पायलट बना पाण्डरु, दशरथ सिंह नरूका (शंकरपुरा), लाल सिंह हरणी, महेंद्र सिंह जगपुरा, कर्ण सिंह झाला, भेरू सिंह समोडी, चंदू बना जावलिया खेड़ा सहित बड़ी संख्या में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story