राजस्थान

पद्मिनी क्लब ने की ईसर गणगौर की पूजा

Gulabi Jagat
4 April 2024 11:47 AM GMT
पद्मिनी क्लब ने की ईसर गणगौर की पूजा
x
भीलवाडा। पद्मिनी क्लब की सभी सदस्यों ने एक रिसॉर्ट पर रंग बिरंगे परिधान पहन कर सज-धज कर ईसर, गणगौर जी की पूजा की। क्लब अध्यक्ष सीमा सोमानी ने बताया कि सभी महिलाओं ने हमारे इस गणगौर के पर्व पर नृत्य किया, गीत गाये और ग्रुप की सभी सदस्यों ने मिलकर हाउजी खेली और बहुत से गेम खेल कर इस त्यौहार को बहुत ही सद्भावना पूरक मनाया। क्लब की संरक्षिका स्नेहलता धारीवाल और कल्पना माहेश्वरी के सानिध्य में कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया। इसमें क्लब की सभी सखी सहेलियां का पूरा साथ और सहयोग रहा और सभी ने कार्यक्रम का आनन्द लिया। इस दौरान सीमा चंदोलिया, ममता सेठी, मोहिनी अग्रवाल, प्रीति जैन, छाया कोठारी, सरिता पोखरना, सीमा गोधा, रीना गुप्ता, पद्मा बाबेल का पूरा-पूरा सहयोग रहा। अंत में अध्यक्ष सीमा सोमानी ने सभी को धन्यवाद दिया।
Next Story