राजस्थान
जिस समाज में शिक्षा और चिकित्सा है वही समाज उन्नति की ओर बढ़ेगा: Rampal Soni
Gulabi Jagat
4 Sept 2024 11:33 PM IST

x
Bhilwaraभीलवाड़ा: श्री नगर माहेश्वरी सभा, भीलवाड़ा की साधारण वार्षिक बैठक अध्यक्ष केदार गगरानी के नेतृत्व मे मंगलवार को हरणी महादेव रोड स्थित रामेश्वरम भवन मे आयोजित की गई। मिडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि बैठक का प्रारंभ अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा पूर्व सभापति रामपाल सोनी, प्रदेश अध्यक्ष राधेष्याम चेचाणी, कैलाश कोठारी, राधेश्याम सोमाणी, अशोक बाहेती, एडवोकेट केदार जागेटिया, केदार गगरानी, संजय जागेटिया द्वारा भगवान महेश की पूजा अर्चना व द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया। उसके पश्चात गत साधारण सभा की कार्यवाही का पठन किया गया। कोषाध्यक्ष गोपाल नराणीवाल द्वारा महेश नवमी 2024 के आय-व्यय प्रस्तुत किया जिसकी सदन द्वारा अनुमोदन की। बैठक को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा पूर्व सभापति रामपाल सोनी ने कहा कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और विकास का एक माध्यम है।
जिस समाज में शिक्षा और चिकित्सा है वही समाज उन्नति की ओर बढ़ेगा। बैठक में सोनी द्वारा श्री अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा की योजनाओं के अंतर्गत माहेश्वरी महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर टीकाकरण एवं माहेश्वरी परिवार का सामूहिक बीमा करवाने हेतु जानकारी दी। बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष राधेष्याम चेचाणी, जगदीश कोगटा, कैलाश कोठारी, राधेष्याम सोमानी, अशोक बाहेती ने भी अपने विचार रखें। बैठक के अंत मे मंत्री संजय जागेटिया द्वारा महेश नवमी पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में सहयोगकताओ एवं भामाशाहों द्वारा किए गए सहयोग के लिए सभी का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर प्रहलाद राय लढ़ा, राजेन्द्र बिरला, सुरेश कचोलिया, राजेंद्र पोरवाल, सुशील मरोटिया, रामकिशन सोनी, महेंद्र काकानी, राजेन्द्र कचोलिया, राधेश्याम सोमानी (मरूधरा), सुरेश बिरला, केजी राठी, केदार जागेटिया, अतुल राठी, अभिजीत शारदा, प्रहलाद नुवाल, दिनेश पेडीवाल, महावीर समदानी, गोपाल नरानीवाल, प्रमोद डाड, महिला मंडल की सुमन सोनी, सोनल माहेश्वरी, युवा संगठन के अर्चित मुन्दडा, अंकित लाखोटिया के साथ ही मनोहर अजमेरा, रामकिशन सोमानी, नंदु झंवर, सत्यनारायण मुन्दड़ा सहित समाज के कई प्रदाधिकारी, महिला सदस्याए तथा सभी क्षेत्रीय सभाओं के अध्यक्ष मंत्री, उपस्थित रहे।
Tagsशिक्षाचिकित्सासमाज उन्नतिरामपाल सोनीEducationmedicinesocial developmentRampal Soniजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





