राजस्थान

हिन्दु नव वर्ष पर राम नाथ की धुनी एवं भजन कीर्तन के साथ निकाली भव्य प्रभात फेरी

Gulabi Jagat
9 April 2024 2:17 PM GMT
हिन्दु नव वर्ष पर राम नाथ की धुनी एवं भजन कीर्तन के साथ निकाली भव्य प्रभात फेरी
x
भीलवाड़ा। नीलकण्ठ महादेव मंदिर से पूरे शास्त्रीनगर क्षेत्र में हिन्दु नव वर्ष के उपलक्ष में प्रातः 6 बजे राम नाथ की धुनी एवं भजन कीर्तन के साथ भव्य प्रभारी फेरी निकाली गई। राजेन्द्र दमानी ने बताया कि प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में पुरूष एवं महिलाऐं हाथों में ध्वजा लेकर शास्त्रीनगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचे। प्रभात फेरी का जगह-जगह स्वागत किया गया। रास्ते में सभी ने तुलसी माला के साथ राम नाम की धुनी एवं भजन कीर्तन किये। इस कार्यक्रम में पुरूषौतम जैथलिया, दशरथ जैथलिया, सत्यनारायण, प्रहलाद, कैलाश शर्मा, नन्दलाल शर्मा, रामप्रसाद शारदा, सुरेश कोठारी, कमल लोधानी, सुरेश दमानी,भैरू बैरवा, सुशील शाह,पुखराज मेहता, अनिल बंग, सुरेश काष्ट सहित मंजू दमानी, कान्ता पुरोहित, गुड्डू सोनी, सुशीला जैथलिया आदि उपस्थित थे।
Next Story