राजस्थान
सावन के पहले सोमवार को गुप्तेश्वर महादेव का किया भव्य श्रृंगार
Gulabi Jagat
14 July 2025 9:51 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाड़ा। पंचमुखी मोक्षधाम में स्थित प्राचीन श्री मसानिया भैरुनाथ मठ प्रांगण में गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में सावन माह के प्रथम सोमवार को भगवान भोलेनाथ का पंचामृत अभिषेक किया। मंदिर के अध्यक्ष रवि कुमार सोलंकी ने बताया कि पंडित अशोक व्यास सहित विद्वान पंडितो द्वारा पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करवाया गया है।बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया, मंदिर परिसर को सजाया गया। पुजारी संतोष कुमार खटीक ने कहा कि बाबा मसानिया भैरुनाथ, भगवान भोलेनाथ व कालिका माताजी का विभिन्न तरह के फूलो से श्रृंगार किया गया, सावन माह के अवसर पर चिता भस्म आरती का आयोजन भी किया गया। बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारसावनसोमवारगुप्तेश्वर महादेवभव्य श्रृंगार
Next Story





