राजस्थान
राम नवमी पर पिपलेश्वर महादेव मंदिर मे होगे दो दिवसीय भव्य आयोजन
Gulabi Jagat
18 March 2025 9:56 PM IST
x
भीलवाडा। श्री महावीर हनुमान सेवा संस्था के तत्वावधान में राम नवमी पर पिपलेश्वर महादेव मंदिर, सूचना केंद्र चौराहा पर दो दिवसीय भव्य आयोजन किया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष राजेन्द्र मूंदड़ा ने बताया की 6 अप्रैल को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव की भव्य शुरुआत होगी, जिसमें अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। इस पुनीत कार्य की तैयारियों को लेकर संस्था की बैठक आयोजित हुई, जिसमें समिति के सभी सदस्य पूरी ऊर्जा के साथ तैयारियों में जुट गए हैं। संस्था के सचिव परमेश्वर शर्मा ने बताया की हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल को प्रातः 7 बजे भव्य पूजन और अर्चना की जाएगी, जिसके बाद अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। यह 13 अप्रैल को दोपहर महाआरती के साथ संपन्न होगा। शर्मा ने समाज के सभी लोगों से रक्तदान महादान में शामिल होकर इस नेक कार्य में योगदान देने की अपील की। प्रचार-प्रसार मंत्री कृष्ण गोपाल शर्मा एवं कार्यक्रम प्रभारी राजेश शर्मा ने बताया कि इस भव्य आयोजन की तैयारियों में राजेश सावर, नवीन, राजू, रामप्रह्लाद, योगेश, संदीपन एवं समिति के सभी सदस्य जुटे हुए हैं। संस्था समस्त भक्तों, रक्तदाताओं और समाज के हर वर्ग से निवेदन करती है कि इस महायज्ञ का हिस्सा बनें, रक्तदान कर जीवनदान दें और हनुमानजी के चरणों में भक्ति अर्पित करें।
Tagsभीलवाडाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारराम नवमीदो दिवसीय भव्य आयोजन
Next Story





