राजस्थान
Environment Day पर हरनी महादेव नर्सरी में किया कपड़े के थैलों का वितरण और पीपल रोपित
Gulabi Jagat
5 Jun 2025 11:20 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाडा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज हरनी महादेव नर्सरी में पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू, उद्योगपति प्रकाश छाबड़ा, बनवारी लाल साहू और शंकर लाल जाट ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कपड़े के थैलों का वितरण किया और 24 घंटे प्राणवायु देने वाले पीपल का पौधा लगाया। नर्सरी प्रभारी कांता कंवर चौहान ने बताया कि जाजू ने श्यामू कुमारी जाट, सावित्री कुमारी, पप्पू लाल भील, सजना गाडरी, कपीला गाडरी, नारायणी देवी, विद्या मीणा, किशोरी बाई को कपड़े के थैले वितरित किए गए। साथ ही नर्सरी परिसर में ही पीपल के पौधे रोपित किए। इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और अधिक से अधिक पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना था।
Tagsपर्यावरण दिवसहरनी महादेव नर्सरीकपड़ेपीपल रोपितजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





