राजस्थान

राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा के पदाधिकारी पहुंचे New Delhi

Gulabi Jagat
9 Aug 2024 6:16 PM GMT
राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा के पदाधिकारी पहुंचे New Delhi
x
Bhilwara भीलवाडा। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्वारा नई दिल्ली के रफी मार्ग स्थित कांस्टीट्युशन क्लब, स्पीकर हॉल में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति बैठक व सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में महासभा के पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, छतीसगढ, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, आसाम, आन्ध्रप्रदेश उड़ीसा, केरल, तमिलनाडु, पांडिचेरी, हिमाचल प्रदेश सहित देशभर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, समाज के वरिष्ठजन एवं आंमत्रित पदाधिकारी मोजूद रहे। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदत्त क्षीरसागर पुर्व मंत्री महाराष्ट्र, मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, अतिविशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव,राज्यसभा सांसद एंव भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठोर, राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता, राष्ट्रीय अपर महामंत्री अरुण भष्मे, राष्ट्रीय युवाध्यक्ष संदीप साहू विधायक कसड़ोल छत्तीसगढ़, महिला प्रकोष्ठ आभा दीपक साहू, सहित पड़ोसी देश नेपाल से समाज के सांसद, विधायक गणो ने शिरकत की। सम्मा
न समारोह में
महासभा द्वारा तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री, शहरी विकास भारत सरकार, राज्यसभा सांसद एंव भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठोर,अरूण साव उपमुख्यमंत्री छतीसगढ़ सहित भारत व नेपाल के नवनिर्वाचित स्वजातीय सांसदों व विधायक गणो का सम्मान राष्ट्रीय महासभा द्वारा किया गया।
आयोजन में राजस्थान प्रांतीय तैलिक साहू महासभा के पदाधिकारियों ने भी सरंक्षक टी.सी चैधरी एंव महासभा प्रदेशाध्यक्ष आसीन्द पालिका चैयरमैन देवीलाल साहू के नेतृत्व में भाग लिया। जिसमें महासभा के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष देवराज तेली, प्रांतीय महांमत्री आत्माराम लाईवाल, संगठन महामंत्री गोपाल कसोदणिया, श्रवण लाल साहू प्रदेश मंत्री, विधी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कुशल साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रहलादराय तेली (दिया), भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष कैलाश आसरवा, शाहपुरा जिलाध्यक्ष गोपाल लाल ढाकरिया, चितौडगढ़ पुर्व युवा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण तेली सहित पेंच की बावड़ी बुंदी से शौकीन चंद्र राठौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, छोटी सादड़ी जगन्नाथ सोलंकी, राष्ट्रीय प्रभारी साहित्यिक प्रकोष्ठ, अजमेर से जगदीश चंद्र राठौर प्रदेश उपाध्यक्ष सोशल मीडिया प्रकोष्ठ, प्रतापगढ़ सें जयंतीलाल राठौर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष, छोटी सादड़ी से कैलाश चंद्र इंदौरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जोधपुर से जुगल किशोर भाटी संरक्षक, पाली सेआनंद सोलंकी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जोधपुर से राजेंद्र बोराणा राष्ट्रीय कार्यकारी मेंबर, उदयपुर से सुखलाल साहू संयुक्त सचिव, जयपुर से विजय कुमार साहू राष्ट्रीय युवा महामंत्री, बुंदी से हेमंत राठौड़ बूंदी, कन्हैया लाल राठौर दिनेश चंद्र तेलकार प्रतापगढ़, शरद साहू जयपुर, राजेश साहू जयपुर ने भाग लिया।
Next Story