राजस्थान

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा,अशोक गहलोत और शशि थरूर के बीच होगा मुकाबला

Sarita
20 Sept 2022 7:12 AM IST
Next Congress President will not be from Gandhi family, there will be a contest between Ashok Gehlot and Shashi Tharoor
x

न्यूज़ क्रेडिट : aapkarajasthan.com

कांग्रेस के अध्यक्ष बनने की अटकले अब लगात्तार बढ़ती जा रहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरु होने वाली है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कांग्रेस के अध्यक्ष बनने की अटकले अब लगात्तार बढ़ती जा रहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरु होने वाली है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों की प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से ये प्रस्ताव पारित किया गया है कि राहुल गांधी ही कांग्रेस के अगले अध्यक्ष बनें। लेकिन सू्त्रों के मुताबिक सोनिया गांधी ने ये स्पष्ट कर दिया है कि गांधी परिवार से कांग्रेस का अगला अध्यक्ष नहीं होगा। बता दे कि शशि थरुर और सोनिया गांधी के बीच दिल्ली में मुलाकात भी हुई है। जिसके बाद ये बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने शशि थरुर को चुनाव लड़ने की अनुमति दे दी है।

सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ना भी तय माना जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अशोक गहलोत और शशि थरुर के बीच मुकाबला होता नजर आ रहा है। अक्टूबर महीने में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। शशि थरुर की दावेदारी लगातार सामने आ रही है। इससे पहले उन्होंने पीसीसी सदस्यों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की थी। आपको बता दें कि हाल ही में सोनिया गांधी विदेश से इलाज करा वापिस देश लौटी है। तीन दिन बाद ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का नामांकन शुरु हो रहा है। राहुल गांधी इस वक्त भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त है. ऐसे में कांग्रेस के तमाम नेता दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात कर रहे है। इसी सिलसिले में शशि थरुर ने भी दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की है।
शशि थरुर ने युवाओं की ओर से चलाई जा रही उस याचिका का भी समर्थन किया है जिसमें कांग्रेस पार्टी में सुधारों की वकालात की गई है। इस याचिका में अध्यक्ष पद के लिए निष्पक्ष चुनाव की बात कही गई है। इसके अलावा पार्टी में पदों पर बने रहने की 5 साल की अवधि का भी जिक्र किया गया है। शशि थरुर ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि मैं इस याचिका का समर्थन करता हूं। मुझे इसका समर्थन करने और इसे आगे बढ़ाने में खुशी हो रही है। शशि थरुर भी अपने बयानों से ये संकेत दे रहे है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। तो वहीं अशोक गहलोत को गांधी परिवार की पसंद के तौर पर भी देखा जा रहा है। सोनिया गांधी ने स्वयं उनसे मुलाकात कर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने का अनुरोध किया था। हालांकि अशोक गहलोत ने खुद अभी तक ये स्पष्ट नहीं किया है कि वो कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे या नहीं। लेकिन सूत्रों की माने तो अध्यक्ष पद के चुनाव में अशोक गहलोत और शशि थरुर के बीच मुकाबला हो सकता है।
Next Story