राजस्थान

गांधी भवन में ध्वजारोहण के साथ गूंजा राष्ट्रगान, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

Gulabi Jagat
16 Aug 2026 9:26 PM IST
गांधी भवन में ध्वजारोहण के साथ गूंजा राष्ट्रगान, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प
x
भीलवाड़ा । 80वें स्वतंत्रता दिवस पर गांधी भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक (जीपी) ने के नेतृत्व मे वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान कर संगठन की गौरवशाली परंपरा को नमन किया। राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओतप्रोत कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष शिवराम खटीक (जीपी) ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा उपस्थित पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। समारोह के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठजन जयकुमार कोठारी एवं श्रीमती सुमित्रा कटिया सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजनों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वक्ताओं ने संगठन और समाज के प्रति उनके लंबे योगदान की सराहना करते हुए युवा कार्यकर्ताओं से उनके अनुभवों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष शिवराम खटीक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके संघर्ष से भारत को आजादी मिली। उन्होंने संविधान, सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अक्षय त्रिपाठी, धर्मेंद्र पारीक, राजेंद्र जैन, रेखा हिरण, भंवर गर्ग, अनिल राठी, हारून रंगरेज, सत्यवीर सिंह राठौड़, राजकुमार माली, सुरेश बम्ब, डॉ. फरियाद, सुनील दत्त शर्मा, निसार सिलावट, प्रकाश ओझा, शिव प्रकाश घावरी, राकेश सिंघल, ममता शर्मा, दुर्गेश पानेरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने राष्ट्र की खुशहाली, प्रगति और अखंडता के लिए सामूहिक संकल्प लिया।
Next Story