राजस्थान
महेश नवमी महोत्सव 2025 के कार्यक्रम की मल्टी कलर स्मारिका का किया विमोचन
Gulabi Jagat
8 May 2025 12:09 AM IST
x
Bhilwara। श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के तत्वाधान में महेश नवमी महोत्सव 2025 के 18 दिवसीय कार्यक्रम की मल्टी कलर स्मारिका का विमोचन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोठारी व राधेश्याम सोमानी, महासभा कार्यालय मंत्री जगदीश प्रसाद कोगटा, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती के आतिथ्य एवं सभाध्यक्ष केदार गगरानी, मंत्री संजय जागेटिया के नेतृत्व में किया गया। मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव के 18 दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही भगवान महेश के महाभिषेक से लेकर चारभुजा नाथ के छप्पन भोग, शोभायात्रा, स्नेहभोज व अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा स्मारिका में समाहित है। संयोजक राधेश्याम सोमाणी ने बताया कि दिनांक 18 मई से 04 जुन तक विभिन्न खेलकूद, रक्तदान, महिलाओं की रचनात्मक प्रतियोगिताऐं के साथ-साथ माहेश्वरी संतरगी मेला, हास्य हंगामा, महिला किक्रेट सहित विभिन्न आयोजन होगें। साथ ही महोत्सव के 18 दिवसीय आयोजन में सेवा, समर्पण एवं त्याग से जुड़े विभिन्न आयोजन के तहत 5 जगहो पर रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेगे। सह संयोजक सुरेश बिड़ला व केजी राठी ने बताया कि स्मारिका विमोचन में सत्येंन्द्र बिरला, सुरेश कचोलिया, रमेश राठी, रामकिशन सोनी, राजेन्द्र कचोलिया, कृष्ण गोपाल जाखेटिया, सत्यनारायण मूंद्रड़ा, केदार जागेटिया, अभिजीत सारडा, महावीर समदानी, दिनेश पेड़ीवाल, गोपाल नराणीवाल, प्रमोद डाड, विनय माहेश्वरी, राजेश कोठारी, राजेन्द्र तोषनीवाल, सुरेश आगाल, सुरेश पोरवाल, महिला मंडल अध्यक्ष सुमन सोनी, अर्चित मूंद्रड़ा, अंकित लाखोटिया, बालमुकन्द सोमानी, मनोहरलाल अजमेरा, सुभाष बाहेती, लोकेश आगाल, सुधीर बाहेती, सहित विभिन्न क्षैत्रीय सभाओं के अध्यक्ष, मंत्री, विभिन्न प्रदाधिकारी व कई प्रकोष्ठो के प्रभारी उपस्थित रहे।
Tagsमहेश नवमी महोत्सव 2025कार्यक्रम की मल्टी कलर स्मारिकाविमोचनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





