MPL में लीग चरण समाप्त, सुपर-8 की तस्वीर साफ, क्वार्टर फाइनल मुकाबलों का रोमांच शुरू

Bhilwara, भीलवाड़ा। श्री नगर माहेश्वरी सभा के तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित माहेश्वरी प्रीमियर लीग (एमपीएल) सातवें दिवस पर रोमांच और उत्साह अपने चरम पर रहा। मोदी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सह संयोजक अर्चित मुन्द्रडा व सह खेल प्रभारी सीए अंकित लखोटिया तथा क्रिकेट खेल प्रभारी सजंय लाहोटी ने बताया की लीग चरण के अंतिम मुकाबलों के बाद अब प्रतियोगिता रोमांचक क्वार्टर फाइनल दौर में प्रवेश कर चुकी है। अब सुपर-8 (क्वार्टर फाइनल) की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः आठ टीमों ने नॉकआउट चरण में अपनी जगह पक्की कर ली। सुपर-8 के लिए क्वालिफाई करने वाली टीमों में तिलक नगर, आरकेआरसी ए, प्रथिक नगर, संजय कॉलोनी ए, बसंत विहार, आजाद नगर, भोपालगंज ए व शास्त्री नगर शामिल है। अब प्रतियोगिता नॉकआउट दौर में प्रवेश कर चुकी है, जहां हर मुकाबला करो या मरो का होगा। क्वार्टर फाइनल में जीत दर्ज करने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी और फिर खिताबी मुकाबले के लिए संघर्ष करेंगी। दिनभर खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
क्रिकेट खेल प्रभारी राजेन्द्र मालू, राकेश शारदा व अरूण काबरा ने बताया की टूर्नामेंट के सातवें दिन विभिन्न टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। बल्लेबाजों ने आकर्षक शॉट्स लगाए तो वहीं गेंदबाजों ने भी सटीक गेंदबाजी से अपनी टीम को मजबूती प्रदान की। कई खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रूप से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैच का रुख बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज के पहले मुकाबले में पुराना शहर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 82 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए शास्त्री नगर ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम कर लिया। रोनक धूत ने बेहतरीन 51 रन बनाने के साथ 1 विकेट भी हासिल किया और मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। दूसरे मुकाबले में आजाद नगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में पुर की टीम 7 विकेट पर केवल 27 रन ही बना सकी। इस तरह आजाद नगर ने 77 रन से शानदार जीत दर्ज की। टीम की जीत में अंकित कालिया ने 34 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दिन के तीसरे मुकाबले में भोपालगंज बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 92 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संजय कॉलोनी। की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया और टीम ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले हरिओम नुवाल ने 71 रन की नाबाद पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया। बीती रात्रि खेले गए मुकाबले में आरकेआरसी ए ने सांगानेर को एकतरफा अंदाज में पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सांगानेर की पूरी टीम मात्र 66 रन पर सिमट गई। जवाब में आरकेआरसी ए ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य 9 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए कुलदीप राठी ने 56 रन बनाने के साथ 2 विकेट भी लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैदान पर मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया। मुख्य खेल प्रभारी रोशन देवपुरा व मुकेश चेचाणी ने बताया की अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव सोडानी, सत्येन्द्र बिड़ला, ओम गटयाणी, देवेन्द्र सोमानी, प्रदीप बल्दवा, रामराय सेठिया, रामकिशन सोनी, सुशील मरोटिया, राजेन्द्र पोरवाल, महेन्द्र काकानी, केजी राठी, सत्यनारायण डाड, अभिजीत सारडा, दिनेश पेडीवाल, महावीर समदानी, राजेन्द्र प्रसाद बिड़ला, दिनेश राठी, दिनेश काबरा, बृजमोहन सोमाणी, लोकेश आगाल मौजूद रहे। सातवें दिवस के सफल आयोजन के साथ ही आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। नगर अध्यक्ष केदार जागेटिया व कार्यवाहक अध्यक्ष केदार गगरानी ने बताया की माहेश्वरी समाज के क्रिकेट प्रेमियों में नॉकआउट मुकाबलों को लेकर खासा उत्साह है। उन्होने ने सभी समाजजनों से आगामी मैचों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने की अपील की। तथा सभी खिलाड़ियों से खेल भावना बनाए रखते हुए बेहतरीन क्रिकेट खेलने का आह्वान किया है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबलों पर टिकी हैं।





