राजस्थान

सात बच्चों की मां को हुआ 20 साल के युवक से प्यार

Admin Delhi 1
15 Aug 2023 10:02 AM GMT
सात बच्चों की मां को हुआ 20 साल के युवक से प्यार
x
प्रेमी संग हुई फरार

भरतपुर: राजस्थान में इन दिनों प्रेम कहानी के दिलचस्प मामले सामने आ रहे है। पिछले दिनों अलवर के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू अपने प्रेमी के प्यार में ऐसी पागल हुई कि वह उसके लिए अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान चली गई। वहीं अब ऐसा ही प्रेम-प्रसंग का मामला भरतपुर से सामने आया है।

यहां पर एक सात बच्चों की मां को 20 साल के युवक से प्यार हो गया। वह उसके प्यार में इतनी अंधी हो गई कि पति और सात बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस महिला का सबसे छोटा बेटा छह माह का है। वहीं दिलचस्प बात यह भी है कि महिला जिस प्रेमी के साथ गई वह उसके पति का ही दोस्त है। अब पीड़ित पति ने कोर्ट से इस्तगासे के जरिए पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। अवैध प्रेम संबंधों का यह मामला भरतपुर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि उद्योग नगर थाना क्षेत्र निवासी प्रीतम सिंह ने अपने बच्चों के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। प्रीतम सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपने सात बच्चे और पत्नी सुनीता के साथ रारह गांव में मकान किराए पर लेकर रहता है। उसके साथ उसी का एक दोस्त महेश मजदूरी करता था। प्रीतम सिंह का आरोप है कि साथ काम करने के चलते महेश का उसके घर आना-जाना था। उसी दौरान उसकी पत्नी सुनीता को महेश से प्यार हो गया। उसके बाद उसकी पत्नी उसे और बच्चों को छोड़कर महेश के साथ भाग गई।

बीते करीब दो माह से फरार हैं दोनों…

प्रीतम सिंह ने शिकायत में बताया कि उसके 6 बेटियां और एक बेटा है। बेटा तो अभी केवल 6 महीने का है, लेकिन सुनीता ने उसकी भी परवाह नहीं की और प्रेमी के साथ फरार हो गई और दोनों करीब 2 महीने से फरार हैं। दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उसके उसकी पत्नी वापस दिलाई जाए। वह अपने बच्चों को लेकर न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।

पहले भी आ चुके हैं इस तरह के कई मामले…

बता दें कि राजस्थान में इस तरह के प्रेम प्रसंग को यह कोई पहला मामला नहीं आया है। इससे पहले भी अवैध प्रेम प्रसंगों की कई दास्तां सामने आ चुकी है। हाल ही में पिछले दिनों अलवर के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई। इसके बाद अंजू ने पाकिस्तान पहुंचकर अपने प्रेमी नसरुल्ला से निकाह कर लिया। वहीं कुछ माह पहले सिरोही में दामाद सास को लेकर फरार हो गया था। वहीं बूंदी में ससुर पुत्रवधू को लेकर फरार हो गया था।

Next Story