राजस्थान

शीतलहर की चपेट में आधा दर्जन से अधिक शहर

Admin Delhi 1
3 Jan 2023 12:08 PM GMT
शीतलहर की चपेट में आधा दर्जन से अधिक शहर
x

जयपुर: प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक शहर शीतलहर की चपेट में हैं। सर्द हवा चलने से ठिठुरन बढ़ी है और कई शहरों में सूर्य की धूप बेअसर हो गई। चूरू में बीती रात तापमान 1.6, फतेहपुर शेखावाटी 2.5, अलवर 3.8, सीकर 3.0 डिग्री दर्ज होने से लोग शीतलहर की चपेट में रहे। खेतों में पाला गिरने से रबी की फसल को नुकसान का अनुमान है। जयपुर में दिन का तापमान 20.8 और रात का तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ।

मौसम विभाग का मानना है कि राज्य में जारी शीतलहर का दौर अभी 4-5 दिन तक रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है। बीकानेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में सुबह के समय पाला पड़ने की संभावना है।

Next Story