राजस्थान
सुयोग्य जीवनसाथी की तलाश में 250 से ज्यादा युवक-युवतियों ने दिया परिचय
Gulabi Jagat
23 March 2025 8:53 PM IST
x
Bhilwara: विप्र फाउंडेशन के नेतृत्व में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा ब्राह्मण की बेटी ब्राह्मण के घर जैसे सामाजिक भाव को लेकर युवक युवती परिचय सम्मेलन का ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न हुआ। भीलवाड़ा के अलावा तीन अन्य जिले चित्तौड़गढ़, राजसमंद व उदयपुर जिलों से आये प्रतिभागियों ने इसमें भाग लिया। जिला महामंत्री लोकेश तिवारी ने बताया कि विगत तीन माह से संगठन युद्ध स्तर पर इस आयोजन को भव्य व दिव्य बनाने के लिए तैयारियां कर रहा था। मंच पर राष्ट्रीय संरक्षक व मावली के पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, राष्ट्रीय महामंत्री केके शर्मा, प्रदेश संरक्षक हिम्मत नागला, निम्बार्काचार्य महंत मोहन शरण शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल, प्रदेश महामंत्री दिनेश शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष विकास शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, महामंत्री मुरलीधर जोशी,महिला जिलाध्यक्ष दया गौड़, युवा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण व्यास सहित संगठन के कई पदाधिकारियो की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। विप्र प्रार्थना के बाद युवक युवतियों ने अपना परिचय देना प्रारम्भ किया।
सर्व ब्राह्मण समाज के 250 से ज्यादा युवक-युवतियों ने सुयोग्य जीवन साथी के लिए अपना विस्तृत परिचय दिया। एक तरफ उनका परिचय और दूसरी और लाइव एलईडी वाल पर उनका डिजिटल बॉयोडाटा प्रसारित हों रहा था।बीच बीच मे नन्हे बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य ने सभी दर्शको का मन मोह लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक धर्म नारायण जोशी ने इस आयोजन को आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया, और कहा कि ऐसे आयोजन से माता पिता को अपने बच्चों के लिए मनपसंद के जीवनसाथी चुनने का विकल्प मिल जाता है। कार्यक्रम के दौरान विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने गुवाहाटी से लाइव वीडियो वार्ता कर पूरी आयोजन कमेटी को धन्यवाद भी दिया और सफल आयोजन की बधाई दी। आज के आयोजन के दौरान शहर के ब्राह्मण समाज के विभिन्न घटकों के पदाधिकारियों, ब्राह्मण पार्षदों व भामाशाहो का मोमेंटो व पगड़ी पहनाकर सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री के.के.शर्मा ने संगठन की वर्तमान में चल रही गतिविधियों के बारे में भी लोगो को अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने अरुणाचल प्रदेश में पांचवे धाम के रूप में बन रही 54 फ़ीट ऊंची भगवान परशुराम की प्रतिमा व उदयपुर में संचालित हो रहे विप्र कॉलेज के बारे में जानकारी दी साथ ही यह भी कहा कि आज के समय में परिचय सम्मेलन समाज के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रहे है। परिचय सम्मेलन भाग लेने के लिए अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों की मौजूदगी में विप्र स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
कई बच्चे बाहर नौकरी करने के कारण नही आ पाए तो उनके संरक्षक व अभिभावकों ने उनका परिचय दिया। आयोजन के दौरान पूर्व विधायक विट्ठल शंकर अवस्थी, महापौर राकेश पाठक, अक्षय त्रिपाठी जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष शिरीश त्रिपाठी, यातायात निरीक्षक अनिल तिवारी, विप्र फाउंडेशन की प्रदेश कार्यकारिणी की कल्पना तिवारी, सविता जोशी, अंजू ओझा, मधु शर्मा, मधु खण्डेलवाल, मीना भारद्वाज़, सीमा पारीक, एडवोकेट रेखा ओझा, नीलम शर्मा, दीपक गौड़, विष्णु भट्ट, अभिषेक शर्मा, विशाल सुखवाल, शुभम शर्मा, विवेक सुखवाल, युवा टीम से सूरज जोशी, हर्षित शर्मा, ब्राह्मण समाज के जगदीश शर्मा, भेरू लाल जोशी, श्याम सुन्दर गोड़, राधेश्याम शर्मा, नवीन शर्मा महेंद्र शर्मा, नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक, बालकिशन पराशर, रामेश्वर गोवला, एडवोकेट हेमेंद्र शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के विभन्न घटकों के अध्यक्ष, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि व समाजगण मौजूद थे।
Tagsसुयोग्य जीवनसाथी की तलाशयुवक-युवतिपरिचयजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





