राजस्थान
मोहित ठाकुर ने बाड़ी क्षेत्र का नाम किया रोशन, CA की परीक्षा की उत्तीर्ण बधाई
Gulabi Jagat
6 Nov 2025 9:06 PM IST

x
बाड़ी। बाड़ी ग्राम पंचायत पारतलाई के होनहार युवक मोहित ठाकुर पिता अरविंद पटेल ने सी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त की है। 3 नवंबर को परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। जिसमें मोहित ठाकुर ने कड़े परिश्रम से यह सफलता प्हासिल की है और अपने गांव पंचायत और बाड़ी विकासखंड का नाम रोशन किया है। उनके कठोर परिश्रम और विशेष परीक्षा में सफलता मिलने पर गांव क्षेत्र के लोगों में खुशी जाहिर करते हुए मोहित को बधाई दी है।मोहित ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम सहयोग और परिवार को दिया है।उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता का राज है कठिन पढ़ाई परिश्रम ,विश्वास और लग्ननिष्ठा जिद जुनून ही सफलता की पूंजी है। मोहित को बधाई देने वालों में मुख्य रूप से रघुवीर सिंह ठाकुर, सुरेश पाल, राजेश मालवीय,अभिषेक साहू, केशव ठाकुर, गोविंद साहू एवं अन्य लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचाररघुवीर सिंह ठाकुरसुरेश पालराजेश मालवीयअभिषेक साहूकेशव ठाकुरगोविंद साहू
Next Story





