राजस्थान

MLA गोपाल खंडेलवाल ने जन्मोत्सव पर दी यज्ञ कुंड में मंत्र उच्चारण के साथ आहुतियां, किया पौधारोपण

Gulabi Jagat
20 Jun 2024 8:40 PM IST
MLA गोपाल खंडेलवाल ने जन्मोत्सव पर दी यज्ञ कुंड में मंत्र उच्चारण के साथ आहुतियां, किया पौधारोपण
x
भीलवाड़ा Bhilwaraमाण्डलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल Mandalgarh MLA Gopal Khandelwal के 63वंे जन्मोत्सव पर काछोला भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ पर वैदिक मंत्रोचारण के साथ यज्ञ, हवन, पूजन कर क्षेत्र की सुख, शांति, खुशहाली, उन्नति, प्रगति की कामना की। वही कार्यकर्ताओं ने हवन पूजन में विधायक खंडेलवाल की यश, कीर्ति, समृद्धि, प्रसिद्धि और लंबी उम्र को लेकर माँ गायत्री की आराधना की। इसके साथ ही विधायक खंडेलवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पौधारोपण भी किया। इससे पूर्व विधायक गोपाल खंडेलवाल का स्वागत
अभिनन्दन
भाजपा के युवा नेता संदीप सोनी के साथ सरपंच रामपाल बलाई, सत्यनारायण वैष्णव, शिव कुमार मंत्री, बजरंग मंत्री, सत्यनारायण बलाई, लादू धाकड़, दुर्गा शंकर आचार्य, मुकेश पाराशर, ज्वाला प्रसाद, भैरू तेली, अरविंद माली सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। विधायक खंडेलवाल के साथ प्रधान जितेंद्र कुमार मूंदड़ा, मंडल अध्यक्ष हरीलाल जाट, अनिल पारीक, विनोद ओस्तवाल, मनोज सनाढ्य, अनिता सुराणा सहित कई सरपंच, सीआर सहित आदि जनप्रतिनिधि साथ थे। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हॉस्पिटल Hospital में रिक्त पदों को भरने हेतु ग्रामीण ने विधायक को प्रार्थना पत्र दिया।
Next Story