राजस्थान

माहेश्वरी समाज के वैवाहिक संबंधों का विश्वसनीय मंच बना मेवाड़ मंडल

Gulabi Jagat
2 Aug 2026 9:17 PM IST
माहेश्वरी समाज के वैवाहिक संबंधों का विश्वसनीय मंच बना मेवाड़ मंडल
x

Bhilwara, भीलवाडा़ । माहेश्वरी समाज में वैवाहिक संबंधों को सशक्त मंच प्रदान कर हजारों परिवारों को जोड़ने वाली मेवाड़ माहेश्वरी मंडल की निःशुल्क बायोडाटा अवलोकन सेवा का 55वां कार्यक्रम रविवार को माहेश्वरी समाज संपत्ति ट्रस्ट भवन, नागोरी गार्डन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब ने समाजहित में वर्षों से संचालित इस अनुकरणीय सेवा के लिए मंडल के संयोजकों एवं प्रभारियों को उपरना ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान किया। प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम समाजजनों के लिए एक उपयोगी एवं विश्वसनीय मंच बन चुका है। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी गोविंद प्रसाद सोडानी, सम्पत माहेश्वरी, श्रवण समदानी, सुनील मूंदड़ा, सुरेश जाजू, रामसहाय पटवारी, सत्यनारायण सोमानी, गोविंद सोमानी एवं कैलाश सामरिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब की ओर से डॉ. चेतना-सुनील जागेटिया, इन्दिरा-भागचंद सोमानी, डॉ. राखी-प्रमोद राठी, रामचंद्र मूंदड़ा, रेखा-मुकेश जागेटिया तथा सुमन बाहेती ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर मेवाड़ माहेश्वरी मंडल के संयोजकों एवं प्रभारियों का उपरना ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मान किया। क्लब पदाधिकारियों ने समाजहित में वर्षों से संचालित इस निशुल्क सेवा की सराहना करते हुए मंडल के सभी संयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मंडल के संयोजक सम्पत माहेश्वरी ने अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से यह सेवा निरंतर आगे बढ़ रही है और इसका लाभ प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों के समाजजन उठा रहे हैं। प्रचार-प्रसार प्रभारी ओम कृष्ण समदानी ने बताया कि इस बार के कार्यक्रम में भीलवाड़ा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के अलावा चित्तौड़गढ़ जिले, नोखा सहित विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाजबंधु पहुंचे और बायोडाटा का अवलोकन किया। मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि मंडल कार्यालय में वर्तमान में युवकों के 5,534 तथा युवतियों के 9,807 सहित कुल 15,341 बायोडाटा सुरक्षित संजोकर रखे गए हैं। इनमें से अब तक 4,622 से अधिक वैवाहिक संबंध सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं, जो इस सेवा की उपयोगिता और समाज के विश्वास का प्रमाण है। कार्यक्रम के अंत में श्रवण समदानी ने सभी अतिथियों, समाजजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी अधिकाधिक समाजबंधुओं से इस सेवा का लाभ उठाने का आग्रह किया।

Next Story