राजस्थान
मेवाड़ उपप्रवर्तक कोमल मुनि मसा का दीक्षा दिवस Jeev Daya program कर मनाया
Gulabi Jagat
22 April 2025 10:15 PM IST

x
Bhilwara। मेवाड़ उपप्रवर्तक गुरुदेव कोमल मुनि करुणाकर का 26वां दीक्षा दिवस देशभर में धार्मिक गतिविधियों के साथ मनाया गया। श्री अंबेश सौभाग्य नवयुवक मंडल संयुक्त मेवाड़ के संरक्षक अनिल खटोड़, अध्यक्ष प्रमोद सिंघवी ने बताया की भीलवाड़ा में आज संयुक्त मेवाड़ नवयुवक मंडल के आह्वान पर जीव दया दिवस कार्यक्रम हरनी महादेव रोड स्थित काईन हाउस में जैन सोशल ग्रुप भीलवाड़ा मैन, श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान संगिनी जेएसजी भीलवाड़ा, राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद, जैन स्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन, चंदनबाला महिला मंडल अंबेश, उपभोक्ता कल्याण समिति राजस्थान, जीव मैत्री परिवार के पदाधिकारियों के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। दीक्षा दिवस पर गुरुदेव कोमल मुनि ने धर्म संदेश देते हुए फरमाया की भगवान महावीर का संदेश जीओ और जीने दो का प्राण तत्व जीव दया है।
विज्ञान व धर्म में गो माता का महत्व बहुत विराट है। शहर विधायक अशोक कोठारी, नगर विकास न्यास के सचिव आईएएस ललित गोयल ने दीक्षा दिवस पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए गुरुदेव के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। जिला अध्यक्ष मनीष बम्ब ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र उच्चारण से हुई। गौ माता की पूजा अर्चना कर लापसी व चारा खिलाया गया। इस दौरान पूज्य प्रवर्तक दीन दयाल धन्य धन्य गुरु अंबालाल, मेवाड़ की माटी वंदन है अंबेश गुरु को वंदन है आदि उदघोष भी लगाए। जैन सोशल ग्रुप भीलवाड़ा मैन के समाजसेवी राजेंद्र पुष्पा गोखरू, अध्यक्ष प्रदीप सांखला,बलबीर सिंह डागलिया, अशोक सकलेचा, अहिंसा भवन अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाजेड़, मंत्री कानसिंह चौधरी, सुभाषनगर श्री संघ अध्यक्ष हेमंत लीला कोठारी, पूर्व पार्षद सुरेश बम्ब, लक्की ब्यावट, श्री महावीर युवक मंडल सेवा संस्थान के संरक्षक बाबूलाल सूर्या, अध्यक्ष पंकज लालानी, उपाध्यक्ष अतुल बापना, मंत्री मनीष बडोला, सहमंत्री राजकुमार लोढ़ा, कोषाध्यक्ष मुकुल सूर्या, श्री अंबेश युवक मंडल सेवा संस्थान के अध्यक्ष पंकज मेडतवाल, नवीन नाहर, चंदनबाला महिला मंडल अंबेश की अध्यक्ष उर्मिला वागरेचा, मंत्री किरण हिरण, कोषाध्यक्ष सुनीता सूर्या, उपाध्यक्ष नीता खटवड़, चंचल रांका, संरक्षिका पुष्पा संचेती, निर्मला सिंघवी, सीमा भलावत, जैन स्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन के निवर्तमान अध्यक्ष सुदर्शन सुरेखा पीपाड़ा संरक्षक राजेंद्र गुगलिया, सचिव अनिल बाफना, नेहा विवेक छाजेड़, सदस्य जितेंद्र रीना चोरड़िया, गोपाल लोढ़ा, राजेंद्र सिंघवी, रतन संचेती, सुरेश सिंघवी, रतन देसरडा, मितेश गोलेछा, सुरेश भूरा, संजय चंडालिया, आधार भड़कतिया, धर्मचंद जैन, टीकमचंद खारीवाल, चंद्रेश हिरण आदि उपस्थित थे।
Tagsमेवाड़ उपप्रवर्तक कोमल मुनि मसा का दीक्षा दिवसजीव दया कार्यक्रमदीक्षा दिवसमेवाड़ उपप्रवर्तक कोमल मुनि मसाInitiation day of Mewar Deputy Promoter Komal Muni MasaJeev Daya ProgramInitiation DayMewar Deputy Promoter Komal Muni Masaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





