राजस्थान

टेली बाइपास के पास रोड एक्सीडेंट में व्यक्ति की मौत

Admindelhi1
19 Feb 2024 9:06 AM GMT
टेली बाइपास के पास रोड एक्सीडेंट में व्यक्ति की मौत
x
अज्ञात वाहन की टक्कर

अलवर: हरियाणा के नारनौल में अटेली बाइपास के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति राजस्थान के बहरोड़ का रहने वाला था। वह अटेली में किसी काम से आया हुआ था। बाइक पर वापस घर जाते समय हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस को दी गई शिकायत में अटेली के ओमानंद ने बताया कि उसका मौसा राजस्थान के बहरोड़ के उटोली निवासी रामेश्वर दयाल उसके घर आया हुआ था। जिसके बाद वह वापस अपने घर बाइक पर सवार होकर जा रहा था। वह कनीना बाइपास के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे रामेश्वर दयाल गिर गए। इस हादसे में उनको काफी चोट लगी।

आसपास के लोगों ने उनको अटेली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से रामेश्वर दयाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जब परिजन उनको बहरोड के सरकारी अस्पताल में लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

Next Story