राजस्थान

महिला स्वास्थ्य जागरूकता की ओर महिला कांग्रेस का सराहनीय कदम

Gulabi Jagat
1 Aug 2026 7:43 PM IST
महिला स्वास्थ्य जागरूकता की ओर महिला कांग्रेस का सराहनीय कदम
x

Bhilwara। महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक सराहनीय पहल के तहत महिला कांग्रेस टीम द्वारा शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसिद्ध स्त्री रोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाखा पुरोहित ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में विशेष रूप से महिलाओं की स्त्री रोग संबंधी समस्याओं, त्वचा रोगों तथा बालों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच की गई। बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया। निःशुल्क जांच एवं परामर्श मिलने से महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष रेखा हिरण ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला होती है। इसी सोच के साथ महिला कांग्रेस समय-समय पर जनहित एवं महिला कल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। रेखा हिरण ने शिविर में अपनी सेवाएं देने वाली डॉ. विशाखा पुरोहित का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से अनेक महिलाओं को विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त हुआ।

उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित महिलाओं का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर के दौरान महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के महत्व की भी विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं ने महिला कांग्रेस की इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष साधना रंगरेज, जिला उपाध्यक्ष रेखा भट्ट, मोनिका क्रिश्चियन, जिला महासचिव लीला देवड़ा, पूर्वी मुथा, प्रिया मुथा, राजश्री सहित महिला कांग्रेस की अनेक कार्यकर्ता एवं बहनें उपस्थित रहीं।,भीलवाडा़ । महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक सराहनीय पहल के तहत महिला कांग्रेस टीम द्वारा शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसिद्ध स्त्री रोग एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाखा पुरोहित ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में विशेष रूप से महिलाओं की स्त्री रोग संबंधी समस्याओं, त्वचा रोगों तथा बालों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच की गई। बड़ी संख्या में महिलाओं एवं युवतियों ने शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया।

निःशुल्क जांच एवं परामर्श मिलने से महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष रेखा हिरण ने बताया कि महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और सशक्त समाज की आधारशिला होती है। इसी सोच के साथ महिला कांग्रेस समय-समय पर जनहित एवं महिला कल्याण से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। रेखा हिरण ने शिविर में अपनी सेवाएं देने वाली डॉ. विशाखा पुरोहित का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से अनेक महिलाओं को विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त हुआ। उन्होंने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित महिलाओं का भी धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर के दौरान महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर उपचार तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के महत्व की भी विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं ने महिला कांग्रेस की इस पहल की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष साधना रंगरेज, जिला उपाध्यक्ष रेखा भट्ट, मोनिका क्रिश्चियन, जिला महासचिव लीला देवड़ा, पूर्वी मुथा, प्रिया मुथा, राजश्री सहित महिला कांग्रेस की अनेक कार्यकर्ता एवं बहनें उपस्थित रहीं।

Next Story