राजस्थान
IMCC भीलवाड़ा की अगुआई में माहेश्वरी महिला मण्डल ने सामाजिक समस्या पर की चर्चा चाय पर
Gulabi Jagat
25 Jun 2025 11:15 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाडा। अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भारत की भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा जिलाध्यक्ष डॉ चेतना जागेटिया के कुशल संयोजन में तथा क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी की अध्यक्षता एवं आनन्द धाम हवेली मन्दिर की मुख्य ट्रस्टी सुमन बाहेती के मुख्य आतिथ्य में माहेश्वरी समाज में बढ़ती सामाजिक समस्या - तलाक के समय भरण पोषण के नाम पर लड़क़ी वालों द्वारा अनुचित मांगों पर रोक लगे विषय पर वैचारिक वार्ता-चर्चा चाय पर पिछले दिनों आयोजित की गई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर भीलवाड़ा नगर माहेश्वरी महिला मण्डल से एडवोकेट नीलम दरगड़ व सीमा बिड़ला, शास्त्री नगर क्षैत्रीय माहेश्वरी महिला मण्डल अध्यक्ष मधु समदानी, आजाद नगर क्षैत्रीय माहेश्वरी महिला मण्डल अध्यक्ष डॉ राखी राठी, बापू नगर क्षैत्रीय माहेश्वरी महिला मण्डल अध्यक्ष सीमा मालीवाल, संजय कोलोनी क्षैत्रीय माहेश्वरी महिला मण्डल अध्यक्ष रेणु कोगटा, सुभाष नगर क्षैत्रीय माहेश्वरी महिला मण्डल सचिव रेखा बांगड, पुर माहेश्वरी महिला मण्डल से सुनिता पलोड़ व अन्य महिला पदाधिकारीयो ने अपने विचार व्यक्त किये। इनके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब भीलवाड़ा जिला समाज सेवा सचिव जगदीश मून्दड़ा, जिला स्वास्थ्य सेवा सचिव मनीष पलोड़ व जिला कार्यकारिणी सदस्य रामचन्द्र मून्दड़ा ने भी अपनी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराई।
क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता सोडाणी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि गम्भीर सामाजिक समस्या के समाधान के लिए वैचारिक वातावरण बनाने हेतु क्लब की भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा एक बहुत ही सार्थक प्रयास किया गया है। पैरेंट्स अपने बच्चों पर सख्ती से कंट्रोल करें। दोनों पक्षों में गलती जिसकी हो उस पर समाज दबाव बनाये, समाज में रहना सभी को है, जो समाज की नहीं माने या नहीं सुने, उनको समाज से बर्खास्त करो। विशाल भवन अट्टालिकाएं सभी जरूरी है लेकिन यह सब और बाद में बन जाएंगे, अभी जरूरत है समाज की मर्यादा और संस्कृति को बचाने की, वर्तमान में सख्त जरूरत है समाज के आम मध्यम वर्गीय परिवारों की समस्याओं पर फोकस करने की। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा भी होता है कि लड़की पक्ष की गलती नहीं होती है, उस समय हम सभी लडक़ी पक्ष को सपोर्ट करें। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुमन बाहेती ने कहा कि समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी माफ करें, लेकिन इस वैचारिक वार्ता में जो बोला गया है वो आम माहेश्वरी की आवाज बोली है, उसके दर्द को बोला है। कार्यक्रम संयोजक क्लब के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष डॉ चेतना जागेटिया ने बताया कि गम्भीर सामाजिक समस्या पर भीलवाड़ा नगर माहेश्वरी महिला मंडल के विभिन्न क्षेत्रीय प्रतिनिधियों के साथ आयोजित इस वैचारिक वार्ता में एक बात और उभर कर सामने आई है की आज भी आम मध्यम वर्गीय माहेश्वरी जन अपने समाज के सर्वाेच्च संगठन अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा की तरफ बहुत उम्मीद से देख रहा है। यह हकीकत है कि यह गंभीर ज्वलंत समस्या और ऐसे कई मुद्दों पर अगर समाज का सर्वोच्च संगठन थोड़ा सख्ती और कठोरता से कदम उठा लें तो बहुत जल्दी समाज में सुधार आ जाएगा। अंत में क्लब की डॉ राखी राठी एवं एडवोकेट नीलम दरगड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
TagsIMCCजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारभीलवाड़ाBhilwaraभीलवाडा।माहेश्वरी महिला मण्डल
Next Story





