राजस्थान

Mahesh Navami Festival की धूम, 17 दिवसीय रंगारंग कार्यक्रमों का आगाज 7 से, स्मारिका का हुआ विमोचन

Gulabi Jagat
26 May 2026 7:33 PM IST
Mahesh Navami Festival की धूम, 17 दिवसीय रंगारंग कार्यक्रमों का आगाज 7 से, स्मारिका का हुआ विमोचन
x

Bhilwara, भीलवाडा। श्रीनगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा के तत्वाधान में महेश नवमी महोत्सव 2026 के 17 दिवसीय कार्यक्रम की मल्टी कलर स्मारिका का विमोचन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कैलाश कोठारी व राधेश्याम सोमानी, जिलाध्यक्ष अशोक बाहेती के आतिथ्य एवं सभाध्यक्ष केदार गगरानी व संयोजक अतुल राठी के नेतृत्व में किया गया। मीडिया प्रभारी पंकज पोरवाल ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव के 17 दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम के साथ ही भगवान महेश के महाभिषेक से लेकर चारभुजा नाथ के छप्पन भोग, शोभायात्रा, स्नेहभोज व अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा स्मारिका में समाहित है। इसके साथ ही महेश नवमी महोत्सव में 07 जून से 23 जुन तक विभिन्न खेलकूद, रक्तदान, महिलाओं की रचनात्मक प्रतियोगिताऐं के साथ-साथ महिला किक्रेट, सहित विभिन्न आयोजन होगें। साथ ही महोत्सव के 17 दिवसीय आयोजन में सेवा, समर्पण एवं त्याग से जुड़े विभिन्न आयोजन के तहत 4 जगहो पर रक्तदान शिविर आयोजित किये जायेगे। सह संयोजक सुरेश बिड़ला व केजी राठी तथा अर्चित मून्द्रडा ने बताया कि स्मारिका विमोचन में प्रहलाद लढा, ओम नरानीवाल, सुरेश कचोलिया, रमेश राठी, रतन लाल मंडोवरा, सुशील मरोटिया, राजेन्द्र पोरवाल, कृष्ण गोपाल जाखेटिया, केदार जागेटिया, अभिजीत सारडा, प्रहलाद नुवाल, महावीर समदानी, दिनेश पेड़ीवाल, प्रमोद डाड, विनय माहेश्वरी, सुरेश आगाल, सुरेश पोरवाल, अंकित लाखोटिया, सहित 15 ही क्षैत्रीय सभाओं के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री, विभिन्न प्रदाधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story