राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल मीरा केंद्र ने श्रमजीवियों को बांटे छाते, जरूरतमंदों के लिए ‘सुकून की छांव’

Gulabi Jagat
25 Aug 2026 8:46 PM IST
महावीर इंटरनेशनल मीरा केंद्र ने श्रमजीवियों को बांटे छाते, जरूरतमंदों के लिए ‘सुकून की छांव’
x

भीलवाड़ा । रोजाना खुले आसमान के नीचे मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले छोटे व्यापारियों और श्रमजीवियों के लिए महावीर इंटरनेशनल मीरा केंद्र की पहल राहत लेकर आई। केंद्र की ओर से संचालित ‘सुकून की छांव’ प्रोजेक्ट के तहत जरूरतमंद लोगों को छाते वितरित किए गए। सड़क किनारे फल-सब्जी के ठेले लगाने वाले, जूते-चप्पल की मरम्मत करने वाले तथा फुटपाथ पर परचूनी सामान बेचने वाले लोगों को मीरा केंद्र की सदस्याओं ने छाते प्रदान किए। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि सेवा का उद्देश्य जरूरतमंदों को केवल सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें कठिन मौसम में भी सम्मानपूर्वक अपनी आजीविका जारी रखने में सहयोग देना है। कार्यक्रम में गवर्नर काउंसलिंग सदस्या मंजू खटवड, जोन चेयरपर्सन चंद्रा रांका तथा सूर्य महल चातुर्मास सेवा समिति के अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति रही। सुमन अग्रवाल ने बताया कि प्रोजेक्ट के माध्यम से जरूरतमंद वर्ग तक राहत पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष विमला रांका, कोषाध्यक्ष सुधा बुलिया, बलवीर चोरडिया, विजया चौधरी, रजनी जैन, सुनीता गांधी और हंसा छाजेड़ सहित मीरा केंद्र की सदस्याएं मौजूद रहीं। सभी ने भविष्य में भी जनहित से जुड़े सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Next Story