राजस्थान
महान मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 13 से, सैकड़ों पहलवान होगें शामिल
Gulabi Jagat
10 Nov 2025 12:11 AM IST
x
Bhilwara, भीलवाडा। जवाहर फाउण्डेशन व जिला यूनेस्को एसोसिएशन तथा पूर्वांचल जन चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में महान मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता का 2 दिवसीय आयोजन 13 व 14 नवम्बर को पुर रोड़ स्थित श्रम कल्याण खेल मेदान में दंगल कमेटी के द्वारा आयोजित की जायेगी। दो दिवसीय महान मेवाड़ केसरी प्रतियोगिता में मेवाड़ संभाग की समस्त कुश्ती एकेडमी के सैकड़ों पहलवान इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में कुल विभिन्न तेरह तरह की प्रतियोगिता में मेवाड़ केसरी, मेवाड़ कुमार, मेवाड़ किशोर व महिला वर्ग में महिला मेवाड़ केसरी, महिला मेवाड़ कुमारी व महिला वीर बाला तथा ग्रीको वेट चेम्पीयन में तीन तरह की प्रतियोगिताये आयोजित की जायेगी। इसी के साथ भीलवाड़ा बाल केसरी, भीलवाड़ा अभिमन्यु, भीलवाड़ा बसंत व भीलवाड़ा महिला किशोरी इस तरह तेरह तरह की प्रतियोगिता में हर वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय को नगद पुरस्कार भी दिया जायेगा। जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा ने बताया कि जवाहर फाउण्डेशन अब तक स्वाभिमान जल, स्वाभिमान भोज व स्वाभिमान शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रूप से कार्य कर रहा है। इसी के साथ भारत सरकार की खेल क्षेत्र को प्रोत्साहन देने की दृष्टि से जवाहर फाउण्डेशन द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता आयोजन का उद्देश्य युवाओं को कुश्ती के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को एक मंच प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता में बाहर से आने वाले सभी खिलाड़ियों के आवास व भोजन व्यवस्था भी जवाहर फाउण्डेशन द्वारा की जायेगी। जवाहर फाउण्डेशन के संस्थापक अध्यक्ष एवं एलएनजे गु्रप के चैयरमेन व प्रसिद्ध उद्योगपति रिजु झुनझुनवाला की सामाजिक सरोकार के साथ-साथ क्रिकेट, होकी, शतरंज सहित फुटबाल के खेल में भी हमेशा सहभागिता रही है इसी कडी में इस कुश्ती प्रतियोगिता में भी झुनझुनवाला की विशेष सहभागिता रहेगी। कुश्ती प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए 14 सदस्य दंगल कमेटी का गठन किया गया, जिसमें दिनेश साहनी, बल्लू सिंह, दिनेश यादव, हंसराज सिंह, डॉ विनोद यादव, गौरव शाह, रोजी सिंह, डॉ. सुनीता यादव, मधुमाला यादव, लक्ष्मी चौधरी, श्रवण कुमार, राजन सिंह व निरंजन सिन्हा को शामिल किया गया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारBhilwaraभीलवाडामहान मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता
Next Story





