राजस्थान
Madhopur: चिकित्सा विभाग दे रहा टी.बी. मरीजो को दवा के साथ पोषण किट
Tara Tandi
28 July 2025 1:22 PM IST

x
Madhopur माधोपुर: राज्य स्तरीय निक्षय किट वितरण अभियान के तहत जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए चिकित्सा विभाग द्वारा टीबी मरीजों को निक्ष्य पोषण किट वितरित की गई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अमित गोयल ने रविवार को जिला क्षय रोग निवारण केन्द्र शहर सवाई माधोपुर में 200 टी.बी. मरीजों को निक्षय मित्र बनकर पोषण किट वितरित की।
जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि राजस्थान को टीबी मुक्त बनाने के लिए 27 से 31 जुलाई 2025 तक विशेष “निक्षय मित्र बनाओ“ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत चिकित्सा विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी स्वयं निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल मरीजों को पोषण सहायता प्रदान कर रहा है, बल्कि समाज में टी.बी. के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सहयोग की भावना को भी सशक्त कर रहा है।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तर से निदेशक (जनस्वास्थ्य) डॉ. रविप्रकाश शर्मा एवं राज्य क्षय रोग अधिकारी डॉ. पुरूषोत्तम सोनी द्वारा इस अभियान के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया है। साथ ही, खंड स्तर पर भी चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान में सक्रिय भागीदारी के निर्देश दिए गए हैं।
TagsMadhopur चिकित्सा विभागटी.बी. मरीजोदवा पोषण किटMadhopur Medical DepartmentT.B. patientsdrug nutrition kitजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





