राजस्थान
Madhopur: जिला कलेक्टर ने किया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का किया निरीक्षण
Tara Tandi
18 Feb 2025 5:27 PM IST

x
Madhopur माधोपुर: जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीवद का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली।
जिला कलक्टर ने कहा कि अपने अध्यायों एवं पाठ्य सामग्री को समझ कर पढे़ ताकि वह लम्बे समय पर आपके दिमाग में रहे। अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करे और पूर्ण आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। अगर कोई गलती होती है तो डरे नहीं उनसे सीख लेकर जीवन में आगे बढ़े। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि बड़े सपने देखे और उसके लिए जुड़ जाएं, आपके उज्ज्वल कल के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण साधन है। इस दौरान उन्होंने कक्षा-6 के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए लाईब्रेरी से प्राप्त होने वाली पुस्तकों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके द्वारा पढ़ी गई कहानियां-कविताएं सुनी और कहानियों से प्राप्त सीख के बारे मे जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को पुस्तको से प्राप्त होने वाली नैतिक शिक्षा को उनके जीवन में उतारने की बात कहीं।
जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने छात्राओं से साईबर अपराध के प्रति जागरूक रहने की बात कहीं। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निडर होकर पुलिस सहायता ले सकते है।
पौधशाला का निरीक्षण किया निरीक्षण:- इस दौरान जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने ग्राम पंचायत अमरगढ़ में मालियों की चौकी पंचायत पौधशाला का निरीक्षण कर मनरेगा के तहत मानसून के दौरान वितरण के लिए तैयार किए जाने वाले छायादार व फलदार पौधों की जानकारी ली।
इस दौरान उन्होंने पौधशाला में मनरेगा महिला श्रमिकों से संवाद कर छाया, पानी की व्यवस्था एवं मेडिकल सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने श्रमिकों को मनरेगा के तहत किए जाने वाले वेतन भुगतान के संबंध में जानकारी ली। जिस पर श्रमिकों द्वारा संतुष्टि व्यक्त करते हुए छाया-पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं सहीं बताई।
उन्होंने बामनवास की सीतौड़ भट्टा पंचायत में मनरेगा के तहत नवीन तलाई खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारी को प्रत्येक पंचायत में फार्म नंबर 5 रखवाकर मनरेगा के तहत काम चाहने वालों को काम दिलवाने एवं श्रमिकों के कार्य आवंटन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी रामकिशोर मीना, उपखण्ड अधिकारी बृजेन्द्र मीना सहित संबंधित अधिकारी किसान एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
TagsMadhopur जिला कलेक्टरराजकीय उच्च माध्यमिकविद्यालय निरीक्षणMadhopur District CollectorGovernment Higher Secondary School Inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





