राजस्थान
लांयस क्लब Bhilwara द्वारा कराया स्वर्गीय नरेश कुमार अग्रवाल का नेत्रदान
Gulabi Jagat
25 Aug 2025 9:55 PM IST
x
Bhilwara, भीलवाड़ा। लायंस क्लब भीलवाड़ा द्वारा 25 अगस्त से 8 सितंबर तक नेत्रदान पखवाड़े के तहत स्वर्गीय नरेश कुमार अग्रवाल निवासी सर्वेश्वर कॉलोनी सांगानेर रोड भीलवाड़ा का अचानक हृदय गति थम जाने से निधन हो गया। जिसके पश्चात् लायंस क्लब भीलवाड़ा द्वारा स्व.नरेश कुमार अग्रवाल भीलवाड़ा का नेत्रदान करवाया। दुख की इस घड़ी में भी परिवार जन ने अंधत्व निवारण के लिए नेत्रदान करने का निर्णय लेकर पुण्य का कार्य किया। लायन राकेश पगारिया ने बताया कि परिवार के सदस्यों एवं रेखा अग्रवाल की सहमति से नेत्रदान करने का निर्णय लेकर बहुत ही पुण्य का काम किया।
क्लब अध्यक्ष लायन पवन पवार एडवोकेट ने बताया है कि नेत्रों का उत्सर्जन कार्य डॉक्टर मोहित जैथलिया के निर्देशन में आई बैंक सोसाइटी आफ राजस्थान भीलवाड़ा चेप्टर के नेत्र सहायक दिनेश बाथम द्वारा उनके निवास स्थान सर्वेश्वर कॉलोनी सांगानेर रोड रात्रि 12.15 घर पर पहुंचकर के नेत्रों का उत्सर्जन कर कॉर्निया प्राप्त कर आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान जयपुर भिजवाया गया। जहां पर दो नेत्रहीन व्यक्तियों को नेत्र ज्योति प्रदान करने का पुनीत कार्य किया जाएगा। इस कार्य मे अग्रवाल परिवार के विजय, रेखा, प्रतीक अग्रवाल, पूर्व रीजन चेयरमैन लायन राकेश पगारिया, नेत्र सहायक पिंकी सिंधी, राकेश दुग्गल, कैलाश का सराहनीय सहयोग रहा। लायंस आई हॉस्पिटल एवं आई बैंक ने दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस पुनीत एवम प्रेरणास्पद कार्य के लिए अग्रवाल परिवार को साधुवाद देते हुए इस अनुकरणीय कार्य के लिए हृदय से आभार प्रकट किया।
Tagsलांयस क्लब भीलवाड़ास्वर्गीय नरेश कुमार अग्रवालनेत्रदानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





