राजस्थान
Lion Rakesh Pagaria को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अप्रिशिएसन सर्टिफिकेट देकर किया सम्मानित
Gulabi Jagat
14 Dec 2024 7:46 PM IST
x
Bhilwara। भीलवाड़ा लायंस क्लब भीलवाड़ा के सदस्य रीजन चेयरमैन लायन राकेश पगारिया को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष फ्रेबिसियो ओलिवेयरा एवं अमरीलीस ओलिवेयरा द्वारा उदयपुर में आयोजित भव्य समारोह मे उत्कृष्ट सेवा कार्यो एवं प्रांतीय कार्यक्रमों के लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूर्ण करने के लिए अप्रिशिएसन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रांतपाल लायन श्यामसुंदर मंत्री ने बताया कि लायन पगारिया ने अपने रीजन में प्रांत 3233 ई 2 मे सेवा कार्यों के अंदर पिछले पांच माह में से चार बार सर्वाधिक सेवा कार्य कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिसके लिए लायन पगारिया को पूर्व में प्रांतीय हीरो अवार्ड से भी नवाजा गया है।
पीडीजी लायन दिलीप कुमार तोषनीवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रांत 3233 ई 2 में प्रथम बार उदयपुर आगमन पर प्रांत के सभी सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए हर्षोल्लाह से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंत में वीडिजी लायन निशांत जैन द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय निदेशक एवं कई राजस्थान एवं एमपी के लॉयंस विभूतियों ने भाग लिया।
Tagsलायन राकेश पगारियाअंतरराष्ट्रीय अध्यक्षअप्रिशिएसन सर्टिफिकेटLion Rakesh PagariyaInternational PresidentAppreciation Certificateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





