राजस्थान

लक्ष्मणगढ़ में शनिवार को 4 घंटे बिजली गुल रही

Admin Delhi 1
17 Jun 2023 3:01 PM IST
लक्ष्मणगढ़ में शनिवार को 4 घंटे बिजली गुल रही
x

सीकर न्यूज़: लक्ष्मणगढ़ के मानासी 220 केवी जीएसएस पर शनिवार को मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। जिसके कारण शहर समेत आधा दर्जन इलाकों में 4 घंटे बिजली कटौती होगी।

अजमेर डिस्कॉम लक्ष्मणगढ़ के सीटी जेईएन सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि मानासी 220 केवी जीएसएस पर शनिवार को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इस दौरान जीएसएस पर मेंटेनेंस का काम होगा। जिसके कारण शहर समेत गांव खुडी, जसरासर, बठोठ, दत्तुजला, भोजासर, जाजोद, पाटोदा और आस पास के इलाकों में बिजली कटौती रहेगी।

Next Story