राजस्थान

आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण आवश्यक: Tribhuvan Patidar

Gulabi Jagat
5 Jun 2026 7:26 PM IST
आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण आवश्यक: Tribhuvan Patidar
x

Bhilwara: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड (भीलवाड़ा डेयरी) परिसर में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत डेयरी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 75 पौधे लगाए गए तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। भीलवाड़ा डेयरी के प्रबंध संचालक त्रिभुवन पाटीदार ने बताया कि राजस्थान सरकार के “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत डेयरी को आवंटित 2000 पौधे लगाने के लक्ष्य को शीघ्र पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छ वायु उपलब्ध कराने एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिकाधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। कार्यक्रम में डेयरी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने नाम से पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उपयोग में कमी तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को लेकर भी जागरूकता संदेश दिए गए। प्रबंध संचालक त्रिभुवन पाटीदार ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखरेख करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण अभियान हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के प्रति भीलवाड़ा डेयरी की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Story