राजस्थान

मजदूर ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Gulabi Jagat
1 Nov 2022 7:55 PM IST
मजदूर ने की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी
x
कोटा न्यूज। राजस्थान की बड़ी खबर कोटा जिले से सामने आई है। कोटा की भामाशाह मंडी में आज वाच टावर पर एक युवक का शव लटका देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को उतार कर पोस्टमॉर्टम रूम भिजवाया गया। प्रथम दृष्ट्या मामला सुसाइड का लग रहा है। पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। मामले के अनुसार मूल रूप से झाबुआ मध्य प्रदेश का रहने वाला कैलाश कोटा में भामाशाह मंडी में मजदूरी करता था। वह झाबुआ से समय-समय पर कोटा आता और मंडी में मजदूरी करता था।
दिवाली से कुछ दिन पहले ही वह कोटा आया था। इसके बाद से वह यही काम कर रहा था। मंगलवार सुबह भामाशाह मंडी में ग्रेडिंग मशीन के पीछे वाच टावर पर वह रस्सी से लटका हुआ था। सुबह काम करने पहुंचे मजदूरों ने यह देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस तक पहुंची जिसके बाद अनंतपुरा थाना पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा है।
जानकारी लगने पर कैलाश के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के रिश्तेदारों के अनुसार उन्हें घटना की जानकारी पुलिस से मिली। कैलाश ने यह कदम क्यों उठाया वह भी नहीं बता पा रहे। पुलिस के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर मामला सुसाइड का ही है।
Next Story