
x
Kota कोटा: राजस्थान के कोटा जिले में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें दिल्ली-मुंबई 8 लाइन पर खड़े ट्रेलर में पीछे से आ रही स्लीपर बस जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं बस में सवार कुछ लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन एक ही दिशा से आ रहे थे। जिसमें ट्रेलर पहले से ही हाईवे किनारे खड़ा था। थोड़ी देर बाद पीछे से आ रही स्लीपर बस उससे टकरा गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एएसआई शिवराज ने बताया कि यह हादसा सिमलिया थाना क्षेत्र के करोदिया इलाके में हुआ।
जहां एक स्लीपर बस प्रयागराज से मंदसौर जा रही थी। इस बस के अंदर 50 से ज्यादा लोग सवार थे जो प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए थे और वापस मंदसौर मध्य प्रदेश जा रहे थे। तभी यह हादसा सामने आया। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे के बाद वहां काफी चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने लोगों को बस से बाहर निकालना शुरू किया और पुलिस को भी घटना की सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। साथ ही कोटा एमबीएस अस्पताल को भी अलर्ट कर दिया गया। अस्पताल के एक वार्ड को पूरी तरह खाली करा दिया गया, ताकि घायलों को समय पर उपचार मिल सके। पुलिस के अनुसार मृतकों के परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
TagsKotaहादसाबस-ट्रॉलेटक्कर4 मौतKotaaccidentbus-trolleycollision4 killedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





