राजस्थान
Kota: प्रदेश में कुश्ती की समृद्ध विरासत, कोटा में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता की शुरुआत
Tara Tandi
22 April 2025 3:41 PM IST

x
Kota कोटा । रघुराई एंडो स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में आयोजित अंडर-20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने महिला वर्ग पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की एवं विजेता महिला पहलवानों को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कुश्ती सिर्फ एक खेल नहीं हमारी परम्परा एवं संस्कृति का एक हिस्सा है। हमारे देश में दशकों से कुश्ती एवं दंगल का आयोजन मेलों और त्यौहारों में होता आया है। कुश्ती एक तरह से हमारी विरासत है।
उन्होंने कहा कि ओलम्पिक में हमारे देश के पहलवानों ने कुश्ती में कई मेडल जीते हैं। इस खेल को आगे बढ़ाने में महिला पहलवानों का भी काफी योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि पहली बार अंडर 20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का राजस्थान में आयोजन लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला के प्रयासों से सम्भव हुआ है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का कोटा में आयोजन पूरे राजस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस आयोजन के लिए राजस्थान को चुनने के लिए राष्ट्रीय कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष संजय सिंह एवं राजस्थान कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष राजीव दत्ता को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि कोटा में इस आयोजन से हाड़ौती क्षेत्र में कुश्ती को बढ़ावा मिलेगा एवं यहां की लड़कियां कुश्ती प्रतियोगिताओं में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना वर्चस्व स्थापित कर रहे हैं। ओलम्पिक, एशियन गेम्स एवं कॉमन वेल्थ खेलों में देश के लिए मेडल जीत रहे हैं। कुश्ती में काफी संभावनाएं हैं और ऐसे आयोजनों से राजस्थान के खिलाड़ियों को भी एक्सपोजर मिलेगा और वे प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि कुश्ती जैसे खेलों में अब लड़कियां भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं। इन प्रतियोगिता ने लड़कियों को अच्छा प्लेटफॉर्म दिया है।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने 50 किलो महिला वर्ग कुश्ती में प्रथम रही हरियाणा की विनिता, द्वितीय रही महाराष्ट्र की गौरी, तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से रही दिल्ली की श्रुति एवं कर्नाटक की श्वेता को मेडल पहनाए एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए।
इस अवसर पर कुश्ती फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि राजस्थान में इस आयोजन से यहां कुश्ती को बढ़ावा मिलेगा एवं कुश्ती का खेल नई ऊंचाईयों को छुएगा। कार्यक्रम को विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा एवं राजस्थान कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष राजीव दत्ता एवं अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया।
TagsKota प्रदेश कुश्तीसमृद्ध विरासतकोटा राष्ट्रीय प्रतियोगिता शुरुआतKota state wrestlingrich heritageKota national competition beginningजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





