
x
Kota कोटा : राजस्थान के कोटा जिले की नयापुरा पुलिस ने नयापुरा इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। जानकारी के अनुसार यह अवैध धंधा इलाके के एक होटल में लंबे समय से चल रहा था। पुलिस ने इस कार्रवाई में 17 लोगों को पकड़ा, जिनमें 8 महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले में नयापुरा पुलिस ने पीटा एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नयापुरा इलाके के होटल में देह व्यापार चल रहा है। कार्रवाई से पहले टीम को मौके पर भेजा गया, जिसमें पुलिसकर्मी अलग-अलग टुकड़ों में पहुंचे। तलाशी के दौरान होटल के प्रत्येक कमरे में महिला और पुरुष मिले। मौके से टीम ने 8 महिलाओं, 8 पुरुषों और एक दलाल जगदीश को डिटेन किया। पकड़ी गई अधिकांश महिलाएं मध्य प्रदेश की निवासी हैं, जबकि कुछ आसपास के इलाके की हैं। पुरुष भी कोटा शहर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित हैं।
TagsKotaदेह व्यापारभंडाफोड़17गिरफ्तार KotaProstitutionBustArrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





